Get App

बजट से स्टार्टअप्स की क्या है उम्मीदें

स्टार्टअप्स से जुड़े लोगों का कहना है कि स्टार्टअप में एंजल टैक्स पर सफाई की जरूरत है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2019 पर 4:19 PM
बजट से स्टार्टअप्स की क्या है उम्मीदें

हर साल बजट में स्टार्टअप के लिए कई योजनाएं लाई जाती हैं लेकिन स्टार्टअप्स हर बार एंजेल टैक्स को लेकर ही संतुष्ट नहीं दिखाई पड़ते हैं। इस बार स्टार्टअप्स की बजट से क्या उम्मीदें हैं।

स्टार्टअप्स से जुड़े लोगों का कहना है कि स्टार्टअप में एंजल टैक्स पर सफाई की जरूरत है क्योंकि गलत वैल्यूएशन से दिक्कत हो रही है। स्टार्टअप्स कंपनी को कानूनी जटिलताओं से राहत मिलनी चाहिए। अबतक सिर्फ कागज पर टैक्स हॉलीडे होता है। टैक्स हॉलीडे बहुत कम स्टार्टअप्स को मिला है।  स्टार्टअप्स में टैक्स में छूट के लिए योग्य होना काफी मुश्किल है।

स्टार्टअप्स को विदेशों में रजिस्टर कराना पड़ता है। एग्जिट करने के तरीके को आसान बनाया जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें