फार्मा सेक्टर की क्या है बजट से अपेक्षाएं

देश के फार्मा उद्योग का करीब 40 फीसदी हिस्सा गुजरात में है और यहां की फार्मा इंडस्ट्री की भी बजट से कई उम्मीदें हैं।

अपडेटेड Jun 29, 2019 पर 1:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

देश के फार्मा उद्योग का करीब 40 फीसदी हिस्सा गुजरात में है और यहां की फार्मा इंडस्ट्री की भी बजट से कई उम्मीदें हैं। सीएनबीसी- आवाज़ ने फार्मा सेक्टर के लोगों से बातचीत की और जाना कि उन्हें वित्त मंत्री से किस तरह की सौगात चाहिए।

फार्मा सेक्टर की इस बजट से मांग है कि सरकार R&D के लिए ज्यादा इंसेंटिव दें। साथ ही R&D पर कैपिटल का 400 फीसदी इंसेंटिव मिलना चाहिए। वहीं क्रेडिट लिंक स्कीम को अमल में लाया जाए और इसमें 5 करोड़ तक इंसेंटिव मिले।

फार्मा इंडस्ट्रीज का कहना है कि GST के अलग-अलग स्लैब से मुश्किल होती है। सरकार को API इंडस्ट्री का दायरा बढ़ाना चाहिए और API इंडस्ट्री में PPP मॉडल लागू किया जाए। MSME को प्राइमरी गारंटी पर 1 करोड़ से बढ़ाकर 3-5 करोड़ लोन मिले।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।