Get App

रिटेल सेक्टर की क्या है बजट से अपेक्षाएं

ललित अग्रवाल ने एग्री में निवेश बढ़ाने और लेबर कानूनों में ढील की भी मांग की।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2019 पर 2:00 PM
रिटेल सेक्टर की क्या है बजट से अपेक्षाएं

बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदों के मुद्दे पर आज चर्चा हो रही है रिटेल सेक्टर की। इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं V-Mart Retail के CMD ललित अग्रवाल।

ललित का कहना है कि 2000 रुपये तक के सामान पर 5 फीसदी GST लगाई जानी चाहिए और छोटे शहरों में निवेश पर छूट मिलना चाहिए। ललित अग्रवाल की एफएम से गुजारिश है कि इंफ्रा सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर फोकस होना चाहिए। कर्ज लागत में कमी लाने की तरफ कदम उठाए जाने की जरुरत है।

ललित अग्रवाल ने एग्री में निवेश बढ़ाने और लेबर कानूनों में ढील की भी मांग की। उनका कहना है कि सरकार को रोजगार बढ़ाने के लिए टेक्सटाइल सेक्टर पर फोकस बढ़ाना चाहिए। छोटे व्यापारियों के साथ वर्कशॉप करने की जरूरत है। ललित अग्रवाल ने कॉरपोरेट टैक्स में कमी करने की भी वकालत की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें