बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए खुलेगा पिटारा!

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में बच्चों की क्रेश फीस और एजुकेशन लोन के ब्याज पर राहत मिल सकती है।

अपडेटेड Jun 28, 2019 पर 2:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कामकाजी महिलाओं को सरकार बड़ी सौगात दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बजट में बच्चों की क्रेश फीस और एजुकेशन लोन के ब्याज पर राहत मिल सकती है। अधिकतम 2 बच्चों की क्रेश फीस छूट पर विचार किया जा रहा है। ये टैक्स छूट अधिकतम 7500 रुपये तक तय हो सकती है। अधिकतम 2 बच्चों की क्रेश फीस छूट पर विचार किया जा रहा है।

इसके आलावा इस बजट में एजूकेशन लोन के ब्याज पर टैक्स छूट की समय सीमा हट सकती है। एजुकेशल लोन पर फिलहाल 8 साल की छूट मिलती है। सुकन्या समृद्धि योजना निवेश में अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। इसमें NPS के तर्ज पर 50 हजार ज्यादा छूट पर विचार किया जा रहा है। अभी सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश को 80C के तहत 1.5 लाख तक के दायरे में छूट मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।