Get App

उत्तर प्रदेश का बजट पेश, कई स्कीमों की घोषणा

अखिलेश यादव ने कल उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया, जिसमें कई चर्चित स्कीम की घोषणा की गई।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 25, 2015 पर 9:02 AM
उत्तर प्रदेश का बजट पेश, कई स्कीमों की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल राज्य का बजट पेश किया, जिसमें कई चर्चित स्कीम की घोषणा की गई। साल 2015-16 के लिए उन्होंने 3.02 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो पिछले साल से करीब 10.25 फीसदी ज्यादा है। अखिलेश यादव ने नई स्कीमों के लिए इस बजट में 9,389 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रमों पर 2,776 करोड़ रुपए शामिल हैं।

इसके अलावा समाजवादी पेंशन स्कीम पर 2,727 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा शहरी ढांचे के विकास के लिए 600 करोड़ रुपए, लखनऊ में क्रिकेट स्टेडियम के लिए 360 करोड़, जेपी इंटरनेशनल सेंटर के लिए 200 करोड़, हाई कोर्ट के नए भवन के लिए 200 करोड़, लखनऊ में कैंसर संस्थान के लिए 111 करोड़ और नए सचिवालय के लिए 100 करोड़ रुपए देने का ऐलान बजट में किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें