Get App

बजट 2014: क्या सस्ता, क्या महंगा

मोदी सरकार के पहले बजट का आपकी जेब पर कैसा पड़ेगा असर

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2014 पर 1:44 PM
बजट 2014: क्या सस्ता, क्या महंगा

वित्त मंत्री ने साधारण टीवी के साथ ही 19 इंच तक के एलईडी और एलसीडी टीवी को कस्टम ड्यूटी खत्म करके सस्ता किया है। जूते-चप्पल भी सस्ते होंगे क्योंकि इन पर एक्साइज ड्यूटी 12 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दी गई है। यही नहीं, स्पोर्ट्स का सामान, ब्रांडेड कपड़े, पैकेज्ड फूड, सोलर प्रोडक्ट्स, साबुन और कंप्यूटर सभी सस्ते होंगे।

सबसे बुरी खबर तो सिगरेट पीने वालों के लिए हैं। सरकार ने तंबाकू का सेवन रोकने के लिए इस पर एक्साइज ड्यूटी 11 फीसदी से बढ़ाकर 72 फीसदी कर दी है। यानि सिगरेट के दाम तो बढ़ना तय है। सिर्फ सिगरेट ही तंबाकू, गुटखा और पान मसाला ये सभी चीजें महंगी हो जाएंगी क्योंकि गुटखा पर एक्साइज ड्यूटी 60 फीसदी से बढ़कर 70 फीसदी हो गई है। वहीं पान मसाला पर ड्यूटी 12 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी हो गई है। इंपोटेड मोबाइल भी महंगा हो गया है। इसके अलावा गर्मी से राहत पाने के लिए अगर ठंडा पीने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी क्योंकि कोल्ड ड्रिंक और बोतल बंद जूस पर भी 5 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगा दी गई है। रेडियो टैक्सी भी अब महंगी हो गई है। इस सेवा को भी सर्विस टैक्स के दायरे में ला दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें