वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने पहले पूर्ण बजट में इरादे तो बड़े बड़े जताए हैं। लेकिन कड़े कदमों के मामले में थोड़ा मायूस करते हैं। बजट में आम आदमी से लेकर इंडस्ट्री तक, सबको खुश करने की कोशिश दिखती है। इंफास्ट्रक्चर में भारी भरकम निवेश का ऐलान भी किया गया है।
