Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Jubilant Ingrevia, Karda Constructions, Redington India और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

अपडेटेड Dec 06, 2021 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

Jubilant Ingrevia: कंपनी ने 10,00,000 रुपये प्रत्येक मूल्य के कुल मिलाकर 100 करोड़ रुपये के 1,000 यानी 7.90 प्रतिशत सिक्योर्ड रेटेड लिस्टेड रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर के बायबैक को मंजूरी दी।


DCB Bank: बैंक ने अपनी बेस रेट को पहले की बेस रेट 10.64 प्रतिशत प्रति वर्ष से संशोधित कर 10.50 प्रतिशत प्रति वर्ष कर दिया। संशोधित रेट 6 दिसंबर, 2021 से लागू होंगी।

Aarti Industries: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company) ने 30 नवंबर को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में 1,74,221 इक्विटी शेयर बेचे जिससे इनकी हिस्सेदारी 3.09 प्रतिशत से घटकर 3.04 प्रतिशत हो गई।

Trade setup for today:जानिए आज कैसी रहेगी बाजार की चाल, इंट्राडे में किन शेयरों में हो सकती है बम्पर कमाई

ABB India: कंपनी ने डॉज बिजनेस की बिक्री डॉज इंडस्ट्रियल इंडिया को करने की प्रक्रिया पूरी की।

Ugar Sugar Works: उगर खुर्द यूनिट के मजदूर संघ ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

Karda Constructions: सोसाइटी जेनरल (Societe Generale) ने एनएसई पर 16.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी में 36 लाख इक्विटी शेयर खरीदे ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला है।

Kirloskar Oil Engines: फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड इंडिया टैक्सशील्ड ओपन (Franklin Templeton Mutual Fund India Taxshield Open) ने कंपनी में 10 लाख शेयर खरीदे और फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड इंडिया प्राइमा प्लस (Franklin Templeton Mutual Fund India Prima Plus) ने 180 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी में 30 लाख शेयर खरीदे। जबकि नालंदा इंडिया इक्विटी फंड (Nalanda India Equity Fund) ने 22,28,570 इक्विटी शेयर बेचे और नालंदा इंडिया फंड (Nalanda India Fund) ने एनएसई पर 29,71,430 इक्विटी शेयर 180.92 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे। ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चलता है।

Redington India: मरीना IV (सिंगापुर) पीटीई लिमिटेड (Marina IV (Singapore) Pte Limited) ने बीएसई पर कंपनी में 54.4 लाख इक्विटी शेयर 150.42 रुपये प्रति शेयर पर बेचे ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।

Prataap Snacks: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट (SBI Funds Management) ने 1 दिसंबर को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी में 9,948 इक्विटी शेयर बेचे, जिससे इनकी हिस्सेदारी 3.43 प्रतिशत से घटकर 3.39 प्रतिशत हो गई।

Sona BLW Precision Forgings: इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (India Ratings & Research) ने कंपनी की long-term issuer रेटिंग को 'एए-' से 'एए' में अपग्रेड किया है और इसका आउटलुक स्टेबल है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।