Get App

Canara Bank केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस में 14.50% हिस्सेदारी बेचेगा, आएगा बीमा कंपनी का आईपीओ

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 14.50 फीसदी हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए इस बीमा का कंपनी का आईपीओ आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2024 पर 11:40 AM
Canara Bank केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस में 14.50% हिस्सेदारी बेचेगा, आएगा बीमा कंपनी का आईपीओ
Canara Bank ने कहा है कि अभी केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साइज, समय और बाकी चीजों के बारे में फैसला नहीं हुआ है।

केनरा बैंक अपनी इंश्योरेंस कंपनी केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी 14.50 फीसदी हिस्सेदारी घटाएगा। बैंक आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी घटाएगा। केनरा बैंक ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बता दिया है। उसने कहा है कि केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 14.50 फीसदी हिस्सेदारी घटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए इस बीमा का कंपनी का आईपीओ आएगा। केनरा बैंक सरकारी बैंक है। यह बड़े सरकारी बैंकों में से एक है।

बीमा कंपनी में केनरा बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी

Canara Bank ने कहा है कि अभी केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (Canara HSBC Life Insurance) के साइज, समय और बाकी चीजों के बारे में फैसला नहीं हुआ है। उसने कहा है कि इस बारे में फैसला बाद में होगा। FY24 के अंत में इस बीमा कंपनी में केनरा बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी थी। FY24 की मार्च तिमाही में इस बीमा कंपनी ने 113.31 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। केनरा बैंक ने अपनी एसेट मैनेजमंट कंपनी (AMC) केनरा रोबैको एसेट मैनेजमेंट कंपनी (CRAMC) में भी अपनी हिस्सेदारी बेचने का प्लान बनाया है।

म्यूचुअल फंड कंपनी में भी हिस्सेदारी बेचने का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें