ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI अपनी खुद की आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स बनाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने एक्वीजीशन टार्गेट भी ढूंढ लिया है। रॉयटर्स को मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अभी तक आगे बढ़ने का फैसला नहीं किया है। लेकिन मामले से परिचित लोगों का कहना है कि पिछले कम से कम एक साल से इसने महंगे AI चिप्स की कमी का समाधान निकालने के लिए कई विकल्पों पर चर्चा की है। इन विकल्पों में खुद की AI चिप का निर्माण, एनवीडिया सहित अन्य चिप मेकर्स के साथ और मिलजुलकर काम करना और एनवीडिया से आगे बढ़ते हुए अपने सप्लायर्स में विविधता लाना शामिल है।
