Get App

जिनपिंग-ट्रंप की बैठक से पहले चीन का धमाल, एक महीना पहले ही $1 ट्रिलियन हो गया ट्रेड सरप्लस

China News: इस साल 2026 में चीन ने एक महीना पहले ही $1 ट्रिलियन के ट्रेड सरप्लस का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि चीन की इकॉनमी किस रफ्तार से बढ़ रही है यानी कि किस रफ्तार से चीन के सामान दुनिया को सप्लाई हो रहे हैं। जानिए चीन के इकॉनमी की क्या हालत है और आगे क्या रुझान है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 11:30 AM
जिनपिंग-ट्रंप की बैठक से पहले चीन का धमाल, एक महीना पहले ही $1 ट्रिलियन हो गया ट्रेड सरप्लस
अगले हफ्ते चीन में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (APEC) शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है।

China News: चीन का कारोबार कितनी तेजी से मजबूत हो रहा है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि अक्टूबर में ही चीन का ट्रेड सरप्लस $1 ट्रिलियन यानी $1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक इसके आधिकारिक आंकड़े आज मंगलवार को जारी हुए हैं। खास बात ये है कि चीन ने इसे पिछले साल के रिकॉर्ड स्तर की तुलना में और भी जल्दी हासिल कर लिया। पिछले साल नवंबर में चीन का ट्रेड सरप्लस 1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा था।

सिर्फ यही नहीं, चीन के कस्टम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक निर्यात भी 35% से अधिक रफ्तार से बढ़ा। ये आंकड़े ऐसे समय में आए हैं जब अगले हफ्ते चीन में होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (APEC) शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है।

निर्यात को किन बातों से मिला सपोर्ट

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। इसे कंप्यूटर चिप्स, डेटा सेंटर सर्वर और नेटवर्किंग इक्विपमेंट्स जैसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े प्रोडक्ट्स की वैश्विक मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी से सपोर्ट मिल रहा है। इससे चीन को आर्थिक सहारा मिला है क्योंकि काफी पहले तेजी से आगे बढ़ रहा चीन का प्रॉपर्टी सेक्टर लंबे समय से दिक्कतों से जूझ रहा है। एक्सपोर्ट की बात करें तो अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर यह 35.2% की रफ्तार से बढ़कर $4.12 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि GAC (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स) के आंकड़ों के हिसाब से निर्यात भी 41.6% उछलकर $3.07 करोड़ पर पर पहुंच गया। GAC के मुताबिक इन आंकड़ों के साथ ही साल के पहले 10 महीनों में चीन का कुल ट्रेड सरप्लस $1.04 ट्रिलियन के भारी-भरकम लेवल पर पहुंच गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें