भारत अपनी डिजाइन क्षमता और 10 अरब डॉलर के इंसेंटिव के साथ अगले 5 साल में ग्लोबल सेमीकंडक्टर स्पेस में एक मजबूत ताकत बनकर उभरेगा। यह कहना है आईटी और टेलीकॉम मनिस्टर अश्विनी वैष्णव का। वैष्णव ने कहा कि वैश्विक कंपनियों की सोच अब बदल रही है और वे भारत में जल्द निवेश करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मैन्युफैक्चरर भारत में नए फैब (सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट) और यूनिट्स स्थापित करने के लिए आकर्षित होंगे और इस क्षेत्र में ताइवान, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों का दबदबा कम होगा।
