Bajaj Auto : CNG बाइक लॉन्च करने की है तैयारी, MD राजीव बजाज ने दिए संकेत

राजीव बजाज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सीएनजी व्हीकल पर जीएसटी घटाकर 18 फीसदी करने का अनुरोध करेंगे। मौजूदा समय में जीएसटी की दर 28 फीसदी है। नितिन गडकरी ने कंपनियों से ऐसे वाहनों को अपनाने का आग्रह किया है जो क्लीनर फ्यूल, खास तौर पर इलेक्ट्रिक ईंधन पर चलते हैं

अपडेटेड Sep 19, 2023 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने CNG बाइक लॉन्च करने के संकेत दिए हैं।

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने CNG बाइक लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। CNBC TV18 के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने यह जानकारी दी। बजाज ने कहा कि केंद्र की मदद से तैयार यह बाइक कंज्यूमर्स के लिए रनिंग कॉस्ट कम करने का एक उपाय हो सकती है। सीएनजी बाइक सस्ती हो सकती है और यह उन खरीदारों को आकर्षित करेंगी जो पेट्रोल की ऊंची कीमतों से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसके अलावा यह बाइक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में रेंज को लेकर होने वाली दिक्कतों का भी समाधान कर सकती है।

सीएनजी व्हीकल पर जीएसटी घटाने की करेंगे मांग: बजाज

बजाज ने सीएनजी स्कूटर के आइडिया को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सीएनजी व्हीकल पर जीएसटी घटाकर 18 फीसदी करने का अनुरोध करेंगे। मौजूदा समय में जीएसटी की दर 28 फीसदी है। इस महीने की शुरुआत में सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कंपनियों से ऐसे वाहनों को अपनाने का आग्रह किया था जो क्लीनर फ्यूल, खास तौर पर इलेक्ट्रिक ईंधन पर चलते हैं।


बजाज ऑटो ने बेची Chetak की 20,000 यूनिट्स

जून 2023 के अंत में पुणे स्थित बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चेतक (Chetak) की करीब 20,000 यूनिट्स बेची हैं। ऐसा पहली बार नहीं जब बजाज ऑटो के CNG बाइक की बात हो रही है। इससे पहले अप्रैल 2006 में भी राजीव बजाज ने संकेत दिए थे कि कंपनी एक नए प्रोडक्ट पर काम कर रही है जो पेट्रोल के अलावा सीएनजी फ्यूल पर भी चलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।