Coal India : पावर सेक्टर को पहली छमाही में कोयले की सप्लाई 3.4% बढ़ी, जानिए डिटेल

Coal India (CIL) ने एक बयान में कहा कि सप्लाई की गई कोयले की कुल मात्रा इस अवधि के लिए अनुमानित 29.3 करोड़ टन से 18 लाख टन अधिक रही। बयान में कहा गया कि सप्लाई पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.4 फीसदी या 97 लाख टन अधिक रही

अपडेटेड Oct 02, 2023 पर 9:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोल इंडिया की पावर सेक्टर को कोयले की सप्लाई में मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में 3.4 फीसदी का उछाल आया है।

Coal India : पब्लिक सेक्टर की कंपनी कोल इंडिया की पावर सेक्टर को कोयले की सप्लाई में मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में 3.4 फीसदी का उछाल आया है। इस दौरान कंपनी ने कुल 29.48 करोड़ टन कोयला सप्लाई किया है। महारत्न कंपनी ने आज सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि पिछले दो महीनों में बिजली की मांग भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है।

अनुमान से अधिक सप्लाई

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने एक बयान में कहा कि सप्लाई की गई कोयले की कुल मात्रा इस अवधि के लिए अनुमानित 29.3 करोड़ टन से 18 लाख टन अधिक रही। बयान में कहा गया कि सप्लाई पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.4 फीसदी या 97 लाख टन अधिक रही। कंपनी ने कहा कि अगर लॉजिस्टिक को आसान बनाया गया होता और कुछ उपभोक्ताओं ने खपत को नियंत्रित नहीं किया होता तो सप्लाई अधिक हो सकती थी।


61 करोड़ टन की सप्लाई का है लक्ष्य

CIL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें वित्त वर्ष 2024 में पावर सेक्टर को 61 करोड़ टन की सप्लाई का लक्ष्य दिया गया था। यह FY23 में सप्लाई की गई रिकॉर्ड 58.66 करोड़ टन से लगभग 4 फीसदी अधिक है। हमने सितंबर के अंत तक कोयले से चलने वाले प्लांट्स की आनुपातिक मांग को पूरा किया और एनुअल डिमांड को भी पूरा करने की उम्मीद है।"

कोल इंडिया करता है 80 फीसदी से अधिक कोयला उत्पादन

कोयला देश में बिजली उत्पादन का सबसे बड़ा स्रोत है और कोल इंडिया भारत में 80 फीसदी से अधिक कोयले का उत्पादन करती है। अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान CIL की कुल सप्लाई बढ़कर 36.07 करोड़ टन हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 33.2 करोड़ टन थी। वित्त वर्ष 24 के पहले छह महीनों के दौरान नॉन-पावर सेक्टर को CIL द्वारा कोयले की सप्लाई 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 6.57 करोड़ टन पर पहुंच गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।