Coal India News: दुनिया की सबसे बड़ी कोल माइन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) में सैलरी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कंपनी को एग्जेक्यूटिव्स की बॉडी ने रविवार को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उनकी मांग है कि नॉन-एग्जेक्यूटिव्स एंप्लॉयीज के साथ उनके पे कंफ्लिक्ट को अगर नहीं सुलझाया गया तो वे हड़ताल पर जाएंगे। कोल मिनिस्ट्री ने कंपनी के नॉन-एग्जेक्यूटिव एंप्लॉयीज के ट्रेड यूनियन के साथ वेज रिवीजन एग्रीमेंट को मंजूरी दी थी और इसे लेकर ही विवाद शुरू हुआ है। इसे लेकर ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल एग्जेक्यूटिव्स (AIACE) ने कोल इंडिया चेयरमैन को एक पत्र लिखा है और 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।
