Get App

Crypto Price: BitCoin में मामूली तेजी, 2% टूट गया Ethereum, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं, उनमें तेजी मामूली ही है लेकिन जो रेड जोन में हैं, उनमे 3 फीसदी से अधिक तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक मामूली बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा आधे फीसदी से अधिक बढ़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 30, 2024 पर 5:04 PM
Crypto Price: BitCoin में मामूली तेजी, 2% टूट गया Ethereum, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.63 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.93 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं, उनमें तेजी मामूली ही है लेकिन जो रेड जोन में हैं, उनमे 3 फीसदी से अधिक तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक मामूली बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा आधे फीसदी से अधिक बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.10 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 67,881.25 डॉलर (56.53 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब दो फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.13% की गिरावट आई है और यह 2.53 लाख करोड़ डॉलर (210.69 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8211 करोड़ डॉलर (6.84 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 9.21% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.63 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.93 फीसदी हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें