Crypto Price: स्टॉक मार्केट में कोहराम, क्रिप्टो मार्केट में रौनक, इस कारण BitCoin ने पकड़ी रफ्तार

Crypto Price: इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के चलते दुनिया भर के स्टॉक मार्केट थर्रा उठे हैं और धड़ाधड़ बिकवाली हो रही है। वहीं दूसरी तरफ क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो इसमें रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) क्रिप्टो रेड जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट ही है। वहीं बाकी क्रिप्टो में 12 फीसदी तक की तेजी है

अपडेटेड Apr 15, 2024 पर 5:36 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.77 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.85 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के चलते दुनिया भर के स्टॉक मार्केट थर्रा उठे हैं और धड़ाधड़ बिकवाली हो रही है। वहीं दूसरी तरफ क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो इसमें रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) क्रिप्टो रेड जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट ही है। वहीं बाकी क्रिप्टो में 12 फीसदी तक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 3 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है।

एक बिटकॉइन अभी 3.26 फीसदी की तेजी के साथ 66,163.78 डॉलर (55.20 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी सात फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.74% की तेजी आई है और यह 2.42 लाख करोड़ डॉलर (201.89 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

BitCoin समेत बाकी क्रिप्टो में इस कारण आई तेजी


बिटक्वॉन क्रिप्टो मार्केट की सबसे बड़ी करेंसी है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम है। इन्हें लेकर माहौल पॉजिटिव होता है तो पूरे क्रिप्टो मार्केट पर असर दिखता है। बिटक्वॉइन और एथेरियम को लेकर माहौल इसलिए पॉजिटिव हुआ है क्योंकि चाइना एसेट मैनेजमेंट, बोसेरा कैपिटल और कई इश्यूअर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WeChat (Weixin) पर खुलासा किया कि उन्हें हॉन्ग कॉन्ग में स्पॉट बिटक्वॉइन और ईथर ईटीएफ को लिस्ट करने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि इसे लेकर सिक्योरिटी एंड फ्यूचर्स कमीशन (SFC) का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है तो इनमें से कुछ पोस्ट हटा दी गई हैं।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो ही ग्रीन है। हालांकि इसमें से एक टेथर में तेजी मामूली ही है। वहीं एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन करीब 22 फीसदी मजबूत हुआ। दूसरी तरफ इस दौरान सात दिनों में डोजेक्वॉइन करीब 21 फीसदी, कार्डानो करीब 20 फीसदी, सोलाना करीब 17 फीसदी और एक्सआरपी 15 फीसदी से अधिक टूटा है। इसके अलावा सात दिनों में एथेरियम 11 फीसदी, बिटक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक और बीएनबी 2 फीसदी से अधिक फिसले हैं। यूएसडी क्वाइन में गिरावट मामूली है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 66,163.78 डॉलर 3.26%
एथेरियम (Ethereum) 3,242.26 डॉलर 7.14%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 582.36 डॉलर 5.18%
सोलाना (Solana) 152.03 डॉलर 8.84%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर  (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.5151 डॉलर 6.14%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 7.12 डॉलर 11.82%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1639 डॉलर 7.43%
कार्डानो (Cardano) 0.4884 डॉलर 5.58%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 11626 करोड़ डॉलर (9.70 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 34.03% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.77 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.85 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।