Crypto Price: BitCoin सुस्त लेकिन मार्केट में बढ़ी धमक, चेक करें टॉप-10 के सभी क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक थोड़ी फीकी हुई है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा हल्का बढ़ा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम भी कमजोर हुआ है। वहीं वीकली स्तर पर बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन में है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड Jul 10, 2023 पर 5:08 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.91% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-5 क्रिप्टो में सिर्फ एक क्रिप्टो में 3 फीसदी से अधिक उछाल है और बाकी में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। वहीं बाकी के टॉप-5 में सभी रेड जोन में हैं और सिर्फ दो में एक फीसदी से कम फिसलन है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक थोड़ी फीकी हुई है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा हल्का बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 30,198.64 डॉलर (24.94 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी लगभग इतनी ही कमजोरी आई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.24% की गिरावट आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (97.47 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो सोलाना ग्रीन जोन में हैं। एक हफ्ते में यह करीब 7 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरह सात दिनों में सबसे अधिक 5 फीसदी से भी ज्यादा की कमजोरी एथेरियम में आई है।

इसके बाद डोजेक्वॉइन 4 फीसदी से अधिक, कार्डानो में 3 फीसदी से अधिक, बीएनबी और एक्सआरपी में ढाई-ढाई फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। बिटक्वॉइन में डेढ़ फीसदी से ज्यादा और ट्रॉन में करीब एक फीसदी की फिसलन है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट हैं।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,198.64 डॉलर (-) 0.20%
एथेरियम (Ethereum) 1,863.85 डॉलर (-) 0.18%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 243.83 डॉलर 3.83%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4719 डॉलर 0.61%
कार्डानो (Cardano) 0.2853 डॉलर   (-)0.32%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06476 डॉलर (-) 1.62%
सोलाना (Solana) 20.73 डॉलर (-) 4.49%
ट्रॉन (Tron) 0.07694 डॉलर (-) 3.33%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2485 करोड़ डॉलर (2.05 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 28.41% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.91% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।