Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो- बीएनबी (BNB) और पॉलीगॉन (Polygon) में ही अच्छी हलचल है। बीएनबी में एक फीसदी से अधिक और पॉलीगॉन में तीन फीसदी से अधिक तेजी है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो की बात करें तो सबसे बड़ा क्रिप्टो उछलकर 23 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। एक बिटकॉइन अभी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 23,002.08 डॉलर (19.03 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.87 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.07 लाख करोड़ डॉलर (88.51 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
