Cryptocurrency Prices Today: बिटकॉइन में कल एक दिन तेजी रहने के बाद आज गिरावट नजर आई। कल बिटकॉइन 5.33 फीसदी यानी 1,530 डॉलर की तेजी के बाद 30,204 डॉलर पर आ गया था लेकिन आज फिर इसका ग्राफ नीचे आ गया। बिटकॉइन 30,000 डॉलर के नीचे आ गया। दुनिया की सबसे बड़ी और फेमस क्रिप्टोकरेंसी 29,258.10 डॉलर पर करोबार करती नजर आई।
बिटकॉइन अपने न्यूनतम स्तर से है इतनी ऊपर
बिटकॉइन 12 मई को अपने साल भर के न्यूनतम स्तर 25,401.05 डॉलर पर था। अभी ये अपने न्यूनतम स्तर से 18.9 फीसदी अधिक है लेकिन अपने 69,000 डॉलर के पीक से काफी पीछे है।
दूसरी ओर ईथर शनिवार को 2.7% की गिरावट के साथ 1,963.42 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। Dogecoin भी 2.7% की गिरावट के साथ 0.084424 डॉलर पर कारोबार करता दिखा, जबकि सोलाना 4% से अधिक की गिरावट के साथ 49.89 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। शीबा इनु शनिवार को 2% की गिरावट के साथ 0.00001159 डॉलर पर कारोबार किया और Polkadot ने 3% से अधिक की गिरावट के साथ 9.68 डॉलर पर कारोबार किया।
Crypto Funds में बढ़ा इन्फ्लो
वैश्विक क्रिप्टो फंड्स ने इस साल रिकॉर्ड साप्ताहिक नेट इन्फ्लो देखा। ये पिछले हफ्ते 7-13 मई में कुल 274 मिलियन डॉलर था। एसेट मैनेजर CoinShares ने कहा कि यह एक मजबूत संकेत है कि Terra (Luna) के क्रैश के बाद बिकवाली का दौर आया लेकिन तब भी इन्वेस्टर्स ने इसे खरीदारी के अच्छे संकेत के तौर पर देखा। बिटकॉइन में बीते हफ्ते 299 मिलियन डॉलर का इन्फ्लो देखने को मिला।