Multibagger stock: अडानी ग्रुप के शेयर आज कल अपने शेयर धारकों को बंपर कमाई कराने के लिए खबरों में हैं। हालांकि अडानी ग्रुप के कुछ स्टॉक निवेशकों को लगातार अच्छी कमाई कराने के लिए जाने जाते हैं। Adani Green Energy का शेयर एक ऐसा ही शेयर है। Adani Green Energy पिछले 3 साल में 37.40 रुपये से बढ़कर 2279 रुपये के स्तर पर आ गया है। 3 साल की अवधि में इसने अपने शेयरधारकों को 6,000 फीसदी का रिटर्न दिया है।
Adani Green Energy शेयर प्राइस हिस्ट्री
अडानी ग्रुप का यह स्टॉक पिछले 1 महीने से कंसोलिडेशन के दौर में है। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 2800 रुपये से गिरकर 2279 रुपये के लेवल पर आ गया है। इस अवधि में यह शेयर करीब 20 फीसदी टूटा है। कैलेंडर ईयर 2022 में भी इस स्टॉक ने जबदस्त प्रदर्शन किया है। 2022 में यह स्टॉक 1347 रुपये से बढ़कर 2279 पर आ गया है। यानी इस अवधि में इसने करीब 70 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में भी इस स्टॉक ने 70 फीसदी की कमाई कराई है। वहीं पिछले 1 साल में अडानी ग्रुप के इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 75 फीसदी का रिटर्न दिया है।
17 मई 2019 को Adani Green Energy एनएसई पर 37.40 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं वर्तमान में यह 2279 रुपये पर नजर आ रहा है। यानी इन 3 सालों की अवधि में इस स्टॉक ने 61 गुने का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
निवेश पर पड़ने वाला प्रभाव
Adani Green Energy के शेयरों के बढ़ते भाव पर नजर डालें तो अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 1 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू घटकर 80,000 रुपये पर आ जाती। वहीं अगर किसी ने 2022 की शुरुआत में इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 1.70 लाख रुपये मिल रहे होते। इसी तरह अगर किसी निवेशक ने Adani Green Energy के स्टॉक में 1 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 1.75 लाख रुपये मिल रहे होते।
इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 3 साल पहले 37.40 रुपये के भाव पर इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो और इस पूरी अवधि में निवेशित बना रहा होता तो आज उसको अपने इस 1 लाख रुपये के निवेश पर 61 लाख रुपये मिल रहे होते।
शुक्रवार को Adani Green Energy का शेयर 3,60,153 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ बंद हुआ था और इसकी ट्रेड वॉल्यूम 13.25 लाख के आसपास थी जो 13.33 लाख के इसके 20 दिन के एवरेज वॉल्यूम से थोड़ा ही कम है। Adani Green की बुक वैल्यू प्रति शेयर 16.62 है।