Get App

Cryptocurrency बिल आज की कैबिनेट बैठक के एजेंडे में नहीं है, शीतकालीन सत्र में पास होना मुश्किल: रिपोर्ट

सरकार प्रस्तावित क्रिप्टोकरेंसी ढांचे में बदलाव पर विचार कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2021 पर 1:16 PM
Cryptocurrency बिल आज की कैबिनेट बैठक के एजेंडे में नहीं है, शीतकालीन सत्र में पास होना मुश्किल: रिपोर्ट
सरकार अभी भी नियामक प्रावधानों को अंतिम रूप दे रही है (REUTERS)

Cryptocurrency Bill: 15 दिसंबर यानी आज होने वाली कैबिनेट की बैठक के एजेंडे में क्रिप्टोकरेंसी संबंधी विधेयक नहीं है। सूत्रों ने कहा है 23 दिसंबर को समाप्त होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में बहुप्रतीक्षित क्रिप्टोकरेंसी कानून पेश नहीं किया जाएगा। बिल का संसद के दोनों सदनों के एजेंडे में भी कोई जिक्र नहीं है।

CNBC-TV18 के मुताबिक, बिल पर अभी भी काम चल रहा है और 15 दिसंबर को संसद में इस पर चर्चा नहीं होगी, क्योंकि सरकार अभी भी नियामक प्रावधानों को अंतिम रूप दे रही है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार प्रस्तावित क्रिप्टोकरेंसी ढांचे में बदलाव पर विचार कर रही है। इसका मतलब है कि इसे संसद के शीतकालीन सत्र में योजना के अनुसार बिल पेश नहीं किया जाएगा।

लीना नायर बनीं Chanel की पहली भारतीय मूल की ग्लोबल CEO, नायर ने कही यह बात...

पहले रिपोर्ट आई थी कि संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित विधेयक "क्रिप्टोकरेंसी एवं आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विनियमन विधेयक 2021" पेश कर सकती है, जिसमें निजी क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने तथा भारतीय रिजर्ब बैंक (RBI) द्वारा जारी डिजिटल करेंसी को विनियमित करने के लिए ढांचा तैयार करने की बात कही गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें