शनैल (Chanel) की नई CEO लीना नायर (Leena Nair) ने कहा है कि वो फ्रांसीसी लग्जरी फैशन हाउस (French luxury fashion house) में टॉप पोस्ट पर नियुक्त करने के लिए मैं विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं। बता दें कि ग्रुप ने मंगलवार को लंदन में अपना ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव (CEO) नियुक्त किया है। शनैल फैशन की बड़ी कंपनी है। इससे पहले लीना नायर यूनिलीवर के साथ जुड़ी थी।
नायर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि शनैल में ग्लोबल CEO नियुक्त करने पर मैं विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं। शनैल के प्रदर्शन से काफी प्रेरित हूं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी कंपनी है, जहां कुछ नया करने की पूरी आजादी है। मानवीय क्षमता को विकसित करने और दुनिया में बेहतर प्रभाव डालने में काम में विश्वास करती है। यह मेरे लिए प्रेरणा का विषय है।
नायर ने कहा कि यूनिलीवर में अपने लंबे करियर के लिए आभारी हूं। यह जगह 30 साल से मेरा घर रहा है। यहां से मुझे कई चीजों को सीखने, आगे बढ़ने और अपना योगदान देने के लिए कई मौके मिले हैं।
Chanel की जिम्मेदारी मिलने के बाद लीना का नाम अब उन भारतीय एक्सीक्यूटिव्स (Indian Executives) की फेहरिस्त में जुड़ गया है, जो दिग्गज ग्लोबल कंपनियों को लीड कर रहे हैं। हाल ही में Twitter ने भी भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को नया CEO बनाया है। इससे पहले गूगल के सुंदर पिचाई (Sundar Pichai), माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला (Satya Nadela) और पेप्सिको की इंदिरा नूई (Indira Nooi) जैसे नाम इस फेहरिस्त में रह चुके हैं। इस लिस्ट में अब लीना नायर भी शामिल हो गईं हैं।
52 साल की लीना नायर यूनिलीवर की पहली महिला, पहली एशियाई और सबसे कम उम्र की Chief Human Resources Officer (CHRO) बन गईं। वह यूनिलीवर लीडरशिप एक्जीक्यूटिव (Unilever Leadership Executive -ULE) की सदस्य भी हैं। लीना हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी करियर की शुरुआत की थी। ग्लोबल कंज्यूमर गुड्स कंपनी में उनका करियर करीब 30 साल का है।
बता दें कि लीना नायर ने झारखंड के जमशेदपुर स्थित जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (Xavier School of Management - XLRI) से पढ़ाई की है और यहां से वो अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं और अपनी स्कूलिंग कोल्हापुर के होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल से की है।