Cryptocurrency Prices: बिटकॉइन में गिरावट, Litecoin में आई 2% की तेजी

बिटकॉइन 1.43 प्रतिशत गिरकर 40,12,726 रुपये पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 11:41 AM
Cryptocurrency Prices: बिटकॉइन में गिरावट, Litecoin में आई 2% की तेजी

Cryptocurrency Prices 28 December: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गिरावट का दौर चल रहा है। 28 दिसंबर को वैश्विक क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण पिछले 24 घंटों के दौरान 2.39 ट्रिलियन डॉलर से घटकर 2.34 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। जबकि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 27 दिसंबर को 75.03 बिलियन डॉलर से बढ़कर 86.55 बिलियन डॉलर पर आ गया था।

पिछले 24 घंटों में Stablecoins का मार्केट कैप 0.06 प्रतिशत गिरकर 162.25 बिलियन डॉलर पर आ गया है। Stablecoins एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी है जिसका मूल्य किसी बाहरी संपत्ति से जुड़ा हुआ है। जैसे कि अमेरिकी डॉलर या कोई अन्य फिएट मुद्रा या सोना ताकि इसकी कीमत को स्थिर रह सके।

प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में से एक बिटकॉइन 1.43 प्रतिशत गिरकर 40,12,726 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि एथेरियम 0.78 प्रतिशत गिरकर 3,20,560 रुपये पर था। Cardano 1.68 प्रतिशत चढ़कर 116.8443 रुपये पर पहुंच गया।


Avalanche 1.19 प्रतिशत गिरकर 9,182.968 रुपये पर, जबकि Litecoin 2.03 प्रतिशत गिरकर 12,378 पर और Tether पिछले 24 घंटों में 78.89 रुपये पर सपाट कारोबार कर रहा था।

Cryptocurrency Prices: बिटकॉइन में गिरावट, Litecoin में आई 2% की तेजी Cryptocurrency Prices: बिटकॉइन में गिरावट, Litecoin में आई 2% की तेजी

वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने 27 दिसंबर को कहा कि उसे देश में क्रिप्टो-एसेट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ बहरीन (CBB) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। Binance ने पूरी तरह से नियमित सेंट्रलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बनने की अपनी योजना के हिस्से के रूप में CBB के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था।

Supriya Lifescience के शेयरों की दमदार लिस्टिंग, BSE पर 55.11% प्रीमियम के साथ 425 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।