बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने शनिवार को बताया कि सरकार ने देबदत्त चंद (Debadatta Chand) को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है, जो वर्तमान में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा रेगुलेटर्स के दी गई जानकारी में बताया, शीर्ष पद पर उनकी नियुक्ति 01.07.2023 को या उसके बाद, या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होने की तारीख से तीन साल के लिए है।
