Get App

Q2 Results: SC एग्रोटेक का मुनाफा बढ़कर ₹10.21 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल

Q2 Results: SC एग्रोटेक के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफे और रेवेन्यू ने सबको चौंका दिया। नेट प्रॉफिट करीब 48 गुना बढ़ा, जबकि रेवेन्यू में 802% की छलांग लगी। पहली छमाही के आंकड़े भी कंपनी की तेज ग्रोथ की कहानी बताते हैं।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 8:02 PM
Q2 Results: SC एग्रोटेक का मुनाफा बढ़कर ₹10.21 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल
SC एग्रोटेक का ऑपरेशंस से रेवेन्यू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में बढ़कर ₹45.26 करोड़ हो गया।

Q2 Results: SC एग्रोटेक लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 48 गुना बढ़कर ₹10.21 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹21.21 लाख का मुनाफा हुआ था। वहीं, रेवेन्यू भी 9 गुना से ज्यादा बढ़ा है।

कंपनी ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कारोबार और मुनाफे दोनों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

रेवेन्यू बढ़कर ₹45.26 करोड़ पहुंचा

SC एग्रोटेक का ऑपरेशंस से रेवेन्यू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में बढ़कर ₹45.26 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹5.02 करोड़ था। इस तरह रेवेन्यू में सालाना आधार पर करीब 802% की बढ़ोतरी हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें