ED ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में मदुरै के ग्रुप पर की कार्रवाई, 207 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने एक बयान में कहा कि नियोमैक्स और इस ग्रुप की कंपनियों ने कथित तौर पर "12-30 फीसदी ब्याज के साथ हाई रिटर्न का वादा करके कई निवेशकों को कई प्रोजेक्ट्स (प्लॉट डेवलपमेंट) में लाखों पैसे जमा कराकर धोखा दिया

अपडेटेड Dec 17, 2023 पर 6:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ED ने तमिलनाडु के मदुरै स्थित एक ग्रुप द्वारा धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बाद कार्रवाई की है।

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने तमिलनाडु के मदुरै (Madurai) स्थित एक ग्रुप द्वारा धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बाद कार्रवाई की है। ED ने इसके तहत 207 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। ED ने यह जानकारी आज 17 दिसंबर को दी। ईडी की जांच तमिलनाडु पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज एक FIR से शुरू हुई है। नियोमैक्स प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ निवेशकों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज की गई थी।

ईडी ने एक बयान में कहा कि नियोमैक्स और इस ग्रुप की कंपनियों ने कथित तौर पर "12-30 फीसदी ब्याज के साथ हाई रिटर्न का वादा करके कई निवेशकों को कई प्रोजेक्ट्स (प्लॉट डेवलपमेंट) में लाखों पैसे जमा कराकर धोखा दिया।"

शिकायतों में दावा किया गया कि कंपनी और उसके प्रमोटर अपना वादा पूरा करने में विफल रहे। ईडी ने कहा कि नियोमैक्स ग्रुप की कंपनियों ने लोगों से सैकड़ों करोड़ रुपये की धनराशि एकत्र की और इस रकम को फर्जी कंपनियों, ग्रुप की कंपनियों और अन्य (ग्रुप के बाहर) में भेजकर उन्हें धोखा दिया। ईडी ने कहा कि ग्रुप ने अपराध से अर्जित आय को छुपाने के लिए अपने बही-खातों में हेरफेर किया और ग्रुप के ऑडिटर ने अपने बयान में यह स्वीकार किया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।