दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) और ट्विटर (Twitter) जैसी कंपनियों में छंटनी की मार पड़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स (Tata Motors) की लग्जरी और स्पोर्ट्स कार बनाने वाली इकाई जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover-JLR) ने शुक्रवार को हायरिंग का ऐलान किया है। जगुआर लैंड रोवर ने ऐलान किया है कि वह दुनिया भर में डिजिटल और इंजीनियरिंग में 800 से अधिक पदों पर भर्तियां करेगी। ये भर्तियां यूके (यूनाइटेड किंगडम), आयरलैंड, यूएसए, भारत, चीन और हंगरी में होगी। कंपनी डिजिटल टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के पेशेवरों को भर्ती करेगी क्योंकि यह डिजिटल-फर्स्ट और डेटा-ड्राइवेन ऑर्गेनाइजेशन बन चुकी है ।
