Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन, मुंबई के पालघर में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह जानलेवा हादसा हुआ

अपडेटेड Sep 04, 2022 पर 5:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सायरस मिस्त्री का मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में निधन हो गया है

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का मुंबई के पालघर में एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टी की है। बताया जा रहा है कि मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे तभी मुंबई के पालघर के पास एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, उनके साथ गाड़ी में 4 लोग सवार थे, जिसमें से साइरस मिस्त्री सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

आपको बतादें कि वह टाटा संस के चेयरमैन के पद पर भी रह चुके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार के डिवाइडर से टकराने के बाद यह जानलेवा हादसा हुआ। बताया जा रहा है दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी।


सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे उस वक्त हुआ जब मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई आज रह थे। घटना सूर्या नदी पर बने पुल की बताई जा रही है।

आपको बता दें कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स का चैयरमैन पद सौंपा गया था। हालांकि चार साल के भीतर ही विवाद के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया।

पालघर पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा के दौरान उनकी कार के डिवाइडर से टकराने से सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कार में 4 लोग मौजूद थे, जिसमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना दोपहर लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है। 54 साल के साइरस मिस्त्री के निधन पर दिग्गजों ने ट्वीट कर दुख जताया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।