Get App

FTX Fraud में Sam Bankman-Fried दोषी साबित, 115 साल तक की हो सकती है जेल

FTX Fraud: एक साल पहले तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज रही FTX के फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्रॉयड (Sam Bankman-Fried) पर फर्जीवाड़े और षड्यंत्र के जितने भी चार्जेज लगे थे, उन सभी में उन्हें दोषी पाया गया है। पांच हफ्ते के ट्रॉयल के बाद न्यूयॉर्क ज्यूरी ने पाया कि FTX के फाउंडर और पूर्व चीफ एग्जेक्यूटिव सैम ने ग्राहकों और लेंडर्स के साथ फर्जीवाड़ा किया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 03, 2023 पर 9:45 AM
FTX Fraud में Sam Bankman-Fried दोषी साबित, 115 साल तक की हो सकती है जेल
FTX Fraud: अमेरिकी अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने Sam Bankman-Fried के कारनामे को अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय अपराधों में शुमार किया।

FTX Fraud: एक साल पहले तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज रही FTX के फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्रॉयड (Sam Bankman-Fried) पर फर्जीवाड़े और षड्यंत्र के जितने भी चार्जेज लगे थे, उन सभी में उन्हें दोषी पाया गया है। पांच हफ्ते के ट्रॉयल के बाद न्यूयॉर्क ज्यूरी ने पाया कि FTX के फाउंडर और पूर्व चीफ एग्जेक्यूटिव सैम ने ग्राहकों और लेंडर्स के साथ फर्जीवाड़ा किया। हालांकि अभी इस मामले में फैसला नहीं सुनाया गया है और इसके लिए अंतरिम तारीख 28 मार्च 2024 तय की गई है। एक क्रिप्टो मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक जितने चार्जेज उन पर लगे हैं, उसके हिसाब से उन्हें अधिकतम 115 साल तक की जेल हो सकती है।

अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय अपराधों में शुमार

सैम पर जो सात चार्जेज लगे थे, उनमें दोषी करार दिए जाने के बाद जब अमेरिकी अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने कोर्ट के बाहर इसका खुलासा किया तो उन्होंने सैम के कारनामे को अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय अपराधों में शुमार किया। वहीं दूसरी तरफ सैम की तरफ से पेश अटॉर्नी मार्क कोहेन का कहना है कि सैम ज्यूरी के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन वह अपने निर्दोष होने के रुख पर कायम हैं और अपने ऊपर लगे चार्जेज के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि ज्यूरी के फैसले के खिलाफ अपील हो सकती है।

FTX Fraud: फर्जीवाड़े के बारे में पता था Sam Bankman-Fried को, दोस्त ने खोली पूरी पोल-पट्टी, ऐसे हुई हेराफेरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें