Get App

Happy Birthday Ratan Tata: देश के हर घर में है टाटा, जानें क्या-क्या बनाता है रतन टाटा का ग्रुप

भारत के दिग्गज कारोबारियों की गिनती में शुमार रतन टाटा (Ratan Tata) का आज जन्मदिन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2021 पर 7:25 PM
Happy Birthday Ratan Tata: देश के हर घर में है टाटा, जानें क्या-क्या बनाता है रतन टाटा का ग्रुप
Happy Birthday Ratan Tata: देश के हर घर में है टाटा, जानें क्या-क्या बनाता है रतन टाटा का ग्रुप

Happy Birthday Ratan Tata: भारत के दिग्गज कारोबारियों की गिनती में शुमार रतन टाटा (Ratan Tata) का आज जन्मदिन है। 84 साल के रतन टाटा बहुत बड़े कारोबारी होने के साथ अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। वह चाहे स्ट्रीट डॉग्स के लिए हो या बीमार कर्मचारी को मुंबई से पुणे देखने की जाने की बात हो या नए कारोबारियों स्टार्टअप को कैपिटल देने की बाती हो, रतन टाटा ने सभी को अच्छा और बड़ा करने के लिए प्रेरित किया है। रतन टाटा ने 1990 से 2012 तक टाटा ग्रुप की कमान संभाली और पूरे ग्रुप को नई ऊंचाई पर लेकर गए।

टाटा ग्रुप को मिली एयर इंडिया

रतन टाटा का टाटा ग्रुप आज के समय में देश के हर घर में है। टाटा ग्रुप नमक से लेकर कार बनाने तक का काम करता है। अभी हाल में ही एयर इंडिया टाटा ग्रुप के हाथों में फिर से आ गई है। साथ ही प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी डिफेंस डील रतन टाटा को मिल गई है। भारत सरकार ने 56 ‘सी-295’ परिवहन विमानों की खरीद के लिए स्पेन की ‘एयरबस डिफेंस एंड स्पेस’ (Airbus Defence & Space) के साथ करीब 21,000 करोड़ रुपये के सौदा किया है। इस सौदे के तहत एयरबस डिफेंस एंड स्पेस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TAASL) मिलकर सी-295 सैन्य वाहन विमान बनाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें