बर्फबारी के कारण जम्मू कश्मीर में कई फ्लाइट का समय बदल गया है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भारी बर्फबारी होने के कारण कम विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ान भरने में देरी हुई। श्रीनगर हवाईअड्डे के मुताबिक सुबह 11 बजे तक बर्फबारी जारी रहने की संभावना थी जिसके बाद फ्लाइट मे देरी हुई।
श्रीनगर हवाई अड्डे ने ट्वीट किया कि निरंतर बर्फबारी ने हमारे हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी कम कर दी है। इसके कारण सभी कार्यों में देरी होगी। कृपया हमारे साथ रहें।
श्रीनगर हवाई अड्डे से नवीनतम अपडेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी के कारण अब तक कुल सात उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
रद्द की गई उड़ानों की सूची इस प्रकार है -
विस्तारा 611/612 श्रीनगर से जम्मू
ये है फ्लाइट्स का उड़ान भरने का बदला हुआ समय
विस्तारा 644 रिवाइज डिपार्चर - 14:30
विस्तारा 612 - 15:20 रिवाइज डिपार्चर
एयरएशिया 710 ने श्रीनगर से 13:05 बजे रिवाइज डिपार्चर
गोफर्स्ट 193 ने श्रीनगर से 13:15 बजे सं रिवाइज डिपार्चर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की तीव्रता शनिवार को बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में जारी बर्फबारी और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की तीव्रता दिन बढ़ने के साथ बढ़ने की उम्मीद है और शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश/हिमपात होगा।
कल कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी हिमपात हुआ। बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे के लिए कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। शुक्रवार को बर्फबारी शुरू होने तक 37 निर्धारित उड़ानों में से 23 ने उड़ान भरी थी।