क्रेडिट कार्ड लोन पर्सनल लोन से कैसे अलग है? यहां मिलेगा सटीक जवाब

अचानक आने वाले खर्चों के समय पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन दोनों ही मददगार साबित हो सकते हैं, लेकिन दोनों की लागत, अवधि और इस्तेमाल अलग-अलग होते हैं। सही विकल्प का चुनाव आपकी जरूरत, रीपेमेंट क्षमता और खर्च की प्रकृति पर निर्भर करता है। इन दोनों के बीच का अंतर समझकर आप बेहतर वित्तीय फैसला ले सकते हैं।

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 12:16 PM

जिंदगी में कभी-कभी हमारे सामने कुछ अचानक खर्चें आ जाते हैं. ये मेडिकल इमरजेंसी, बड़ी खरीदारी या जरूरी बिल के अलावा कोई और खर्चा भी हो सकता है. इस दौरान अगर बचत कम पड़ जाती है, तो उधार लेना ही सबसे अच्छा ऑप्शन बन जाता है. लेकिन असली चुनौती यह है कि इतने सारे उपलब्ध ऑप्शंस में से किसे चुनना बेहतर होगा?

इस बीच जल्दी फंड्स मुहैया कराने वाले दो ऑप्शंस में पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन शामिल हैं. हालांकि, दोनों ही जरूरत के समय मददगार साबित हो सकते हैं, लेकिन ये अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं और इनके अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं. इस अंतर को समझने से आपको सही फाइनेंशियल निर्णय लेने में मदद मिल सकती है.

पर्सनल लोन क्या है?

पर्सनल लोन किसी बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से उधार लिया गया लम-सम अमाउंट होता है. आप इसका इस्तेमाल मेडिकल खर्च, शिक्षा या छुट्टियों जैसे अलग-अलग कामों के लिए कर सकते हैं. इसकी रीपेमेंट शर्तें फ्लेक्सिबल होती हैं और ब्याज दरें आमतौर पर 10% से 15% के बीच होती हैं. पर्सनल लोन ज्यादातर अनसिक्योर्ड  होते हैं, इसलिए इनके लिए आपको कोई चीज गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. लोन फिक्स्ड मंथली EMIs के जरिए एक फिक्स्ड पीरियड में चुकाना होता है. 


लोन के कई ऑप्शंस एक साथ देखने के लिए आप मनीकंट्रोल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यहां आपको लेंडर्स मिलेंगे, जो 50 लाख रुपए तक के पर्सनल लोन 9.99% की एनुअल ब्याज दरों पर उपलब्ध कराते हैं. ऑनलाइन प्रोसेस होने से आपका काफी समय बचेगा और आपको कोई चीज गिरवी रखने की भी जरूरत नहीं होगी.

क्रेडिट कार्ड लोन क्या है?

क्रेडिट कार्ड लोन के तहत आप अपने बैंक की ओर से निर्धारित प्री-अप्रूव्ड लिमिट तक पैसे उधार ले सकते हैं. आप इसका इस्तेमाल लेन-देन के लिए कर सकते हैं, लेकिन आपको मंथली ड्यू डेट तक कम से कम 'मिनिमम ड्यू अमाउंट' का पेमेंट करना होगा. अगर आप पूरे बकाए अमाउंट का पेमेंट नहीं करते हैं, तो बचे हुए अमाउंट पर ब्याज लगाया जाता है.

क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरों को एनुअल परसेंटेज रेट (APR) भी कहा जाता है. ये आमतौर पर 20% से ज्यादा होती हैं. इसलिए समय पर पेमेंट न किए जाने पर यह एक महंगा ऑप्शन बन सकता है.

पर्सनल लोन बनाम क्रेडिट कार्ड लोन 

पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन के बीच कुछ प्रमुख अंतर इस प्रकार हैं - 

इस्तेमाल 

क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के लेन-देन, जैसे रेस्टोरेंट में बिल चुकाने के लिए बेहतर होते हैं. हालांकि, इस दौरान जरूरी है कि आपका मर्चेंट क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट स्वीकार करता हो. इस दौरान क्रेडिट यूटीलाइजेशन रेश्यो को 30 फीसदी से कम रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसका क्रेडिट रिपोर्ट पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.  

पर्सनल लोन बड़े खर्चों के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं. जैसे - अपने घर को रेनोवेट करना. इसके तहत पैसे आपके बैंक अकाउंट में जमा कर दिए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल आप किसी भी काम के लिए कर सकते हैं. 

ब्याज दर 

क्रेडिट कार्ड पर APR काफी ज्यादा होता है, जो 45% तक पहुंच सकता है. क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दर आमतौर पर एक फ्लैट रेट पर कैलकुलेट की जाती है. इससे प्रिंसिपल अमाउंट चाहे कितना भी हो, हर EMI पर ब्याज समान ही लगता है.

पर्सनल लोन की ब्याज दरें कम होती हैं, आमतौर पर 10% से 22% के बीच. ब्याज दर तय करने के लिए एप्लिकेंट का क्रेडिट स्कोर और लोन अमाउंट अहम होता है.

100% डिजिटल प्रक्रिया से लोन पाएं 

डॉक्युमेंटेशन 

क्रेडिट कार्ड लोन एक प्री-अप्रूव्ड लोन होता है, इसलिए इसे हासिल करने के लिए आपको कोई डॉक्युमेंट्स जमा करने की जरूरत नहीं होती है. अगर आप क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको पैन कार्ड और आइडेंटिटी प्रूफ्स जैसे डॉक्युमेंट्स सबमिट करने होंगे.

पर्सनल लोन के लिए आपको बैंक स्टेटमेंट, सैलरी स्लिप्स और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) सहित KYC डॉक्युमेंट्स भी जमा करने होंगे.

टेन्योर 

क्रेडिट कार्ड का रीपेमेंट पीरियड आमतौर पर 30 से 45 दिनों के बीच होता है. इसलिए यह छोटे खर्चों और शॉर्ट टर्म इमरजेंसी के लिए सही है.

पर्सनल लोन्स का रीपेमेंट पीरियड काफी लंबा होता है, जो आमतौर पर 1 से लेकर 5 साल या उससे ज्यादा हो सकता है. 

लोन अमाउंट 

क्रेडिट कार्ड के जरिए आप एक फिक्स्ड लिमिट तक खर्च कर सकते हैं. इसे क्रेडिट लिमिट कहा जाता है. उदाहरण के लिए, अगर क्रेडिट लिमिट 90,000 रुपए है, तो यही वह अधिकतम खर्च है, जो आप क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं.

पर्सनल लोन बड़े खर्चों के लिए अच्छे होते हैं. लोन का अमाउंट क्रेडिट लिमिट से काफी ज्यादा हो सकता है.

चार्जेज 

क्रेडिट कार्ड पर APR, कैश विड्रॉल फीस, फॉरेन एक्सचेंज और लेट फीस सहित कई तरह के चार्जेज लगते हैं.  

पर्सनल लोन पर लगने वाले चार्जेज में प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट पेनल्टी और लेट फीस शामिल हैं. आमतौर पर, पर्सनल लोन पर ये चार्जेज क्रेडिट कार्ड की तुलना में कम होते हैं.

फंड ट्रांसफर  

जब आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो पेमेंट मर्चेंट या सेलर को किया जाता है और वह अमाउंट आपके क्रेडिट कार्ड बिल में कर्ज के रूप में जोड़ दिया जाता है.

पर्सनल लोन लमसम अमाउंट में डिस्बर्स किए जाते हैं. लेंडर अमाउंट को आपके अकाउंट में ट्रांसफर करता है.

कुल मिलाकर, पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन, दोनों के अपने-अपने फायदे हैं. आपको यह तय करना होगा कि आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन सा लोन आपके लिए सबसे बेहतर है.

अगर आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो आप अपने पसंदीदा बैंक की वेबसाइट पर जा सकते हैं या मनीकंट्रोल ऐप डाउनलोड करके लोन एप्लीकेशन भर सकते हैं. जरूरी डॉक्युमेंट्स जमा करने के बाद लेंडर आपकी जानकारी वेरिफाई करेगा. इसमें कुछ दिन लग सकते हैं और अप्रूवल मिलने पर लोन अमाउंट आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. आप मनीकंट्रोल के जरिए लेंडर्स से 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं. ये लोन 9.99% प्रति साल की किफायती ब्याज दर से शुरू होते हैं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।