आपके नाम पर कितने और कौन-से लोन चल रहे हैं? इस तरह करें चेक

क्रेडिट ब्यूरो, बैंक स्टेटमेंट या लोन ट्रैकिंग सर्विस के जरिए अपने एक्टिव क्रेडिट को रेग्युलर चेक करते रहें. इससे न सिर्फ आप अपने कर्ज को मैनेज कर पाते हैं, बल्कि फ्रॉड से भी बच सकते हैं. जानें कैसे पाएं अपने बकाया लोन की पूरी जानकारी और करें बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग.

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement

डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म और इंस्टेंट लोन ऐप्स की वजह से अब पर्सनल लोन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. आजकल आप कुछ ही क्लिक में या अपने मोबाइल से ढेरों लोन ऑफर एक्स्प्लोर कर सकते हैं. अपने सभी क्रेडिट इंस्ट्रूमेंट्स सहित पर्सनल लोन का सही मैनेजमेंट आपके क्रेडिट स्कोर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

हालांकि, बहुत से लोग एक से ज्यादा लोन या क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं और फिर रिपेमेंट में मुश्किलों का सामना करते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप अपने नाम पर लिए गए लोन या क्रेडिट की जानकारी रखें ताकि फाइनेंशियल मैनेजमेंट बेहतर तरीके से हो सके और कुल बकाया रकम का अंदाजा बना रहे. समय-समय पर लोन डिटेल और रीपेमेंट स्टेटस चेक करने से आप डिफॉल्ट से भी बच सकते हैं.

इसके साथ ही, यह पक्का करना भी जरूरी है कि आपके नाम पर कोई अनऑथोराइज्ड लोन न हो. इसलिए अपने नाम पर एक्टिव लोन नियमित चेक करते रहें. ऐसा करने के कई तरीके हैं: क्रेडिट रिपोर्ट चेक करना, बैंक से संपर्क करना और लोन ट्रैकिंग सर्विस का इस्तेमाल करना.

लोन और PAN कार्ड के बीच कनेक्शन 


आपका PAN कार्ड सीधे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और रिपोर्ट से लिंक होता है, जिसमें आपके नाम पर लिए गए सभी लोन की जानकारी होती है. दरअसल, सभी फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन लोन अप्रूवल के लिए PAN मांगते हैं, इसलिए एक्टिव लोन की नियमित जांच आपको सतर्क रखती है और धोखाधड़ी से बचाती है. इससे आप अपने लोन को अच्छे से मैनेज कर पाते हैं और क्रेडिट स्कोर भी अच्छा बना रहता है. 

लगभग सभी लेंडर लोन अप्रूवल से पहले आपके क्रेडिट स्कोर और इनकम लेवल को ध्यान में रखते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आपका स्कोर ज्यादा-से-ज्यादा बना रहे. लेकिन अगर आप कई लोन ले लेते हैं तो यह आपके स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है.

आप मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर अपना क्रेडिट स्कोर फ्री में चेक कर सकते हैं. इससे आप अपने नाम पर लिए गए लोन को वेरिफाई कर सकते हैं और अगर कोई गड़बड़ी हो तो उसे रिपोर्ट भी कर सकते हैं. इसके साथ ही मनीकंट्रोल पर आप पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस के जरिए 50 लाख रुपए तक का लोन भी ले सकते हैं. इन पर ब्याज दरें सिर्फ 10.5% सालाना से शुरू होती हैं.

कैसे चेक करें कि आपके नाम पर कौन-कौन से लोन हैं? 

आपके नाम पर लिए गए लोन की जानकारी पाने के कई तरीके हैं. एक तरीका यह है कि आप क्रेडिट ब्यूरो (जैसे कि CIBIL, Experian, CRIF High Mark या Equifax) की वेबसाइट पर जाएं और अपना PAN नंबर दर्ज कर क्रेडिट रिपोर्ट जनरेट करें. इसमें आपको आपके सारे एक्टिव और पुराने लोन (पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड बिल, कार लोन और होम लोन) की जानकारी मिल जाएगी.

एक और तरीका है यह कि आप अपने बैंक या लोन देने वाले इंस्टिट्यूशन से संपर्क करें और लोन स्टेटमेंट या अकाउंट समरी मांगें. इससे आपको डिटेल में लोन की जानकारी मिल जाएगी.

साथ ही, कुछ फाइनेंशियल ऐप्स और ऑनलाइन सर्विसेज भी उपलब्ध हैं, जिनके जरिए आप अलग-अलग इंस्टिट्यूशन से लिए गए लोन को एक ही जगह ट्रैक कर सकते हैं. आजकल GooglePay, CRED, Moneycontrol, PhonePe जैसे कई फिनटेक ऐप्स में बिल्ट-इन क्रेडिट चेक सुविधा है. आप सिर्फ अपनी बेसिक डिटेल (जैसे PAN नंबर) डालकर आपके नाम पर चल रहे एक्टिव लोन और क्रेडिट कार्ड देख सकते हैं.

मनीकंट्रोल वेबसाइट एक्सप्लोर करें

क्रेडिट ब्यूरो की मदद से एक्टिव लोन कैसे चेक करें?

भारत में प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो Experian, CIBIL, CRIF High Mark और Equifax हैं. बैंक और लेंडर इन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर आपकी क्रेडिट को मैनेज करने की क्षमता चेक करते हैं और कम जोखिम वाले लोन देने की कोशिश करते हैं. इन रिपोर्ट्स में लोन से संबंधित पूरी जानकारी होती है, जैसे कि रीपेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट इन्क्वायरी और स्कोर.

आप इन ब्यूरो के जरिए आपके नाम पर एक्टिव पर्सनल लोन की जानकारी पा सकते हैं. इसके लिए आपको अपना नाम, एड्रेस, PAN और जन्मतिथि जैसी जानकारी देनी पड़ती है. इसके बाद आपको आपकी क्रेडिट रिपोर्ट मिल जाएगी, जिसमें लोन, क्रेडिट कार्ड ऑउटस्टेंडिंग और बाकी बॉरोइंग की डिटेल होंगी. यह रिपोर्ट आपके लोन के स्टेटस, पेमेंट हिस्ट्री, बकाया कर्ज और दूसरी जरूरी जानकारी देती है. अगर आपको कोई गड़बड़ी दिखे तो आप संबंधित क्रेडिट ब्यूरो में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

निष्कर्ष

लोन ट्रैकिंग ऐप्स, बैंक स्टेटमेंट्स या क्रेडिट ब्यूरो की मदद से अपने लोन स्टेटस पर नजर रखना न सिर्फ बेहतर फाइनेंशियल मैनेजमेंट में मदद करता है, बल्कि समय पर रिपेमेंट करने में भी मददगार होता है. यह मॉनिटरिंग आपको समझदारी से फाइनेंशियल फैसले लेने में मदद करती है और आपके क्रेडिट स्कोर को भी हेल्दी बनाए रखती है. नियमित रूप से क्रेडिट स्कोर की चेक करना आपको ऑनलाइन धोखाधड़ी से भी बचा सकता है.

मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट के जरिए आप मुफ्त में अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं. साथ ही, यहां 50 लाख रुपए तक के लोन के लिए 8 लेंडर्स का ऑप्शन भी उपलब्ध हैं. इन पर ब्याज दरें 10.5% सालाना से शुरू होती हैं और यह प्रोसेस पूरी तरह से पेपरलेस है.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।