Get App

IL&FS Transportation ने बेच दी इस एक्सप्रेस-वे में पूरी हिस्सेदारी, 1343 करोड़ रुपये में हुआ है सौदा

IL&FS ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transportation Networks) ने जोराबाट शिलॉन्ग एक्सप्रेसवे लिमिटेड (Jorabat Shillong Expressway Ltd- JSEL) में अपनी पूरी इक्विटी हिस्सेदारी सेकुरा रोड्स को 1,343 करोड़ रुपये में बेच दी है। यह IL&FS ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी थी। कंपनी ने 16 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी थी। चेक करें सौदे से जुड़ी पूरी डिटेल्स

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 17, 2023 पर 9:00 AM
IL&FS Transportation ने बेच दी इस एक्सप्रेस-वे में पूरी हिस्सेदारी, 1343 करोड़ रुपये में हुआ है सौदा
IL&FS Transportation Networks घरेलू मार्केट में लिस्टेड है और इसके शेयरों की तेजी पर एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी है।

IL&FS ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transportation Networks) ने जोराबाट शिलॉन्ग एक्सप्रेसवे लिमिटेड (Jorabat Shillong Expressway Ltd- JSEL) में अपनी पूरी इक्विटी हिस्सेदारी सेकुरा रोड्स को 1,343 करोड़ रुपये में बेच दी है। यह IL&FS ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी थी। कंपनी ने 16 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी थी। इसने न सिर्फ पूरी इक्विटी हिस्सेदारी बेची है बल्कि जोराबाट शिलॉन्ग एक्सप्रेसवे की सभी देनदारियों को 1,343 करोड़ रुपये के एंटरप्राइजेज वैल्यू के अगेन्स्ट एडजस्ट भी किया गया है।

Jorabat Shillong Expressway का FY18 में मिला था ₹380 करोड़ रेवेन्यू

जोराबाट शिलॉन्ग एक्सप्रेसवे का वित्त वर्ष 2017-18 में अदर इनकम मिलाकर 380.03 करोड़ रुपये था। यह वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान कंपनी के 9,778.92 करोड़ रुपये के कंसालिडेटेड रेवेन्यू का करीब 3.89 फीसदी था। IL&FS Transportation Networks का कहना है कि इसने JSEL में अपनी पूरी इक्विटी हिस्सेदारी की जो बिक्री की है, वह स्लंप सेल यानी भारी डिस्काउंट वाली सेल नहीं है। जोराबाट शिलांग एक्सप्रेसवे NH-40 पर जोराबाट से शिलांग तक फोर-लेन हाईवे ऑपरेट करती है। यह शिलांग, मिजोरम और त्रिपुरा को गुवाहाटी से जोड़ती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें