Get App

पाकिस्तान को घटाना होगा अपना रक्षा बजट, IMF ने राहत पैकेज देने से पहले रखी नई शर्तें

दिवालिया होने की कगार पर खड़ा पाकिस्तान राहत पैकेज के लिए इंटरनेशनल मॉनिटरी (IMF) से बात कर रहा है। दोनों के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता का पहला दौर पूरा हो गया है। इस दौरान IMF ने राहत पैकेज से पहले पाकिस्तान के सामने कुछ नई शर्तों को पूरा करने की मांग रखी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 04, 2023 पर 3:05 PM
पाकिस्तान को घटाना होगा अपना रक्षा बजट, IMF ने राहत पैकेज देने से पहले रखी नई शर्तें
IMF ने पाकिस्तान के सामने रक्षा बजट घटाने की शर्त भी रखी है

दिवालिया होने की कगार पर खड़ा पाकिस्तान राहत पैकेज के लिए इंटरनेशनल मॉनिटरी (IMF) से बातचीत कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक दोनों के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता का पहला दौर पूरा हो गया है। इस दौरान IMF ने राहत पैकेज से पहले पाकिस्तान के सामने कुछ नई शर्तों को पूरा करने की मांग रखी है। इसमें रक्षा बजट को घटाने की शर्त भी शामिल है। IMF अब पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने आर्थिक और वित्तीय स्तर पर बदलावों की एक पूरी सूची रखेगा, जिसके बाद दोनों में अगले सप्ताह नीतियों के स्तर पर बातचीत का रास्ता साफ होगा।

अगर पाकिस्तान और आईएमएफ दोनों 9 फरवरी तक पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को ठीक करने के तरीके पर आम सहमति बना लेते हैं, तो उसके बाद दोनों पक्ष समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

जियोटीवी के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारियों ने IMF के सामने देश की आर्थिक हालात बताने वाले जो आंकड़े रखे है, वो गहरे संकट की ओर इशारा करते हैं। पाकिस्तान ने बताया है कि उसकी जीडीपी ग्रोथ 5% से घटकर 1.5% -2% पर आने का अनुमान है। वहीं महंगाई दर मौजूदा साल में औसतन 12.5% से बढ़कर 29% तक पहुंच जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें