Get App

Niva Bupa जुटाने वाली है ₹800 करोड़, ये कंपनियां लगाने जा रहीं पैसा

वित्त वर्ष 2023 में Niva Bupa 4,000 करोड़ रुपये के ग्रॉस रिटिन प्रीमियम के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरर थी। 2019 में यह आंकड़ा 1,000 करोड़ रुपये था। भारत के लगभग हर जिले में निवा बूपा की मौजूदगी है। निवेशकों का नया समूह बाजार की संभावनाओं को लेकर उत्साहित है। हाल ही में ट्रू नॉर्थ ने निवा बूपा में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी 2700 करोड़ रुपये में यूके की कंपनी बूपा को बेची है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 7:53 AM
Niva Bupa जुटाने वाली है ₹800 करोड़, ये कंपनियां लगाने जा रहीं पैसा
ट्रू नॉर्थ अभी भी Niva Bupa में माइनॉरिटी स्टेकहोल्डर है।

हेल्थ इंश्योरर निवा बूपा (Niva Bupa) में प्राइवेट इक्विटी फंड्स का एक ग्रुप 800 करोड़ रुपये लगाने वाला है। कंपनी की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड IV (मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स), Temasek और पैरागॉन पार्टनर्स ग्रोथ फंड II, निवा बूपा में माइनॉरिटी स्टेक के लिए पैसा लगाएंगे। हाल ही में ट्रू नॉर्थ (True North) ने निवा बूपा में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी 2700 करोड़ रुपये में यूके की कंपनी बूपा को बेचने की घोषणा की थी। सौदे के बाद बूपा की निवा बूपा में 63 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी।

ट्रू नॉर्थ अभी भी कंपनी में माइनॉरिटी स्टेकहोल्डर है। ट्रू नॉर्थ ने 2019 में अनलजीत सिंह की मैक्स इंडिया से 511 करोड़ रुपये में निवा बूपा में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। इंटरनेशनल हेल्थकेयर सर्विसेज कंपनी बूपा, 2008 में भारत में पहली बार कारोबार स्थापित होने पर निवा बूपा में एक संस्थापक शेयरधारक थी।

बाजार की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं निवेशक 

ट्रू नॉर्थ की पार्टनर दिव्या सहगल के मुताबिक, पूंजी का यह नया निवेश कंपनी को उसकी लॉन्ग टर्म महत्वाकांक्षाओं और रणनीतिक उद्देश्यों की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निवा बूपा के चीफ एग्जीक्यूटिव और मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णन रामचंद्रन ने कहा कि हमारे मौजूदा जॉइंट वेंचर पार्टनर्स के साथ निवेशकों का नया समूह बाजार की संभावनाओं को लेकर उत्साहित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें