Nikhil Kamath: 37 साल के निखिल कामत हैं देश के सबसे युवा अरबपति, ₹45,800 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं दोनों भाई

37 वर्षीय निखिल कामत (Nikhil Kamath) अब आधिकारिक रूप से भारत के सबसे युवा अरबपति है। वह और उनके बड़े भाई नितिन कामत (Nithin Kamath) संयुक्त रूप से करीब 45,800 करोड़ रुपये (5.5 अरब डॉलर) की संपत्ति के मालिक हैं और देश के सबसे अमीरों की सूची में वे 40वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने हाल ही में भारत के 100 सबसे व्यक्तियों की सूची जारी करते हुए यह जानकारी दी

अपडेटेड Oct 12, 2023 पर 10:12 PM
कामत बंधुओं ने साल 2010 में फिनटेक कंपनी Zerodha की स्थापना की थी

37 वर्षीय निखिल कामत (Nikhil Kamath) अब आधिकारिक रूप से भारत के सबसे युवा अरबपति है। वह और उनके बड़े भाई नितिन कामत (Nithin Kamath) संयुक्त रूप से करीब 45,800 करोड़ रुपये (5.5 अरब डॉलर) की संपत्ति के मालिक हैं और देश के सबसे अमीरों की सूची में वे 40वें नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने हाल ही में भारत के 100 सबसे व्यक्तियों की सूची जारी करते हुए यह जानकारी दी। कामत बंधुओं ने साल 2010 में फिनटेक कंपनी जीरोधा (Zerodha) की स्थापना की थी, जिसने देश में लगभग जीरो लागत के साथ शेयरों में निवेश को लेकर क्रांति ला दी।

जीरोधा के दूसरे को-फाउंडर नितिन कामत ने पिछले हफ्ते ही अपना 44वां जन्मदिन मनाया। संयोग से, वह अपने जन्मदिन पर इंडिगो की एक फ्लाइट से कहीं जा रहे थे और एयरलाइन ने हवा में 35,000 फीट की ऊंचाई पर इस दिन का जश्न मनाते हुए उनके जन्मदिन की पु्ष्टि की। छोटे भाई निखिल ने इस मौके पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपील किया कि वह अपने "बाइसेप्स को फ्लेक्स करते रहें" और अपने फिटनेस स्तर को बनाए रखें।

निखिल कामत जीरोधा के अलावा ट्रू बीकन (True Beacon) और गृहस (Gruhas) के भी को-फाउंडर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर "WTF फंड" नाम के एक इनीशिएटिव को शुरू करने का ऐलान किया है। निखिल कामत का यह फंड फैशन, ब्यूटी और होम ब्रांड्स में उभरते युवा उद्यमियों को मदद मुहैया कराएगा।


यह भी पढ़ें- Multibagger Stock : एक साल में 261% रिटर्न, इस मेटल स्टॉक ने निवेशकों को किया मालामाल

कामत ने बताया कि उनके साथ इस फंड में फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक किशोर बियानी, मेन्सा ब्रांड्स के फाउंडर अनंत नारायणन और हाउस ऑफ एक्स और फिगरिंग आउट पॉडकास्ट के कंटेंट निर्माता और फाउंडर राज शमानी भी शामिल होंगे। कामत ने कहा वह जेप्टो (Zepto) के युवा संस्थापकों - आदित पालेचा और कैवल्य वोहरा की सफलता को देखकर युवा उद्यमियों के लिए एक फंड बनाने के लिए प्रेरित हुए।

इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी ने 92 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर से पहला स्थान हासिल किया है। लिस्ट के मुताबिक देश के सबसे अमीर 100 लोगों के पास कुल 799 अरब डॉलर की संपत्ति है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।