Get App

संतुलित बजट से बढ़ेगी ग्रोथ की रफ्तार, 1 साल में भारतीय बाजार में 10-12% अर्निंग ग्रोथ की उम्मीद- नीलकंठ मिश्रा

नीलकंठ मिश्रा को फाइनेंशियल, सीमेंट, स्टेपल और इंजीनियरिंग सेक्टर पसंद है। उनका कहनाह है कि फाइनेंशियल सेक्टर अभी भी काफी सस्ते है और उनकी अर्निंग ग्रोथ पर हमारा भरोसा बना हुआ है। इसमें डाउनग्रेड की संभावना कम है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 3:31 PM
संतुलित बजट से बढ़ेगी ग्रोथ की रफ्तार, 1 साल में भारतीय बाजार में 10-12% अर्निंग ग्रोथ की उम्मीद- नीलकंठ मिश्रा
दुनिया के मुकाबले भारत का बाजार महंगा है। लेकिन अभी भी भारतीय बाजार में मौजूदा स्तर से एक साल में 10-12% अर्निंग ग्रोथ दिखा सकते है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। इसमें कई बड़े अहम एलान किए गए। अब ये समझने का वक्त है कि बजट से किसे क्या मिला। खासकर बाजार को क्या मिला जो कि LGCT से छेड़छाड़ को लेकर परेशान था। क्रेडिट स्वीस के India Equity Strategist नीलकंठ मिश्रा ने सीएनबीसी-आवाज से बजट पर खास चर्चा की। यहां हम आपको इस खास बातचीत का सारांश दे रहे है। बजट पर बात करते हुए नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि वित्त मंत्री ने मुश्किल दौर में अच्छा बजट पेश किया है। मौजूदा समय में ग्लोबल इकोनॉमी में उथल-पुथल जारी है। बजट को लोकलुभावन ना करते हुए वित्त मंत्री ने बजट में स्टेबिलिटी को तवज्जो दिया है। नीलकंठ मिश्रा ने इस बातचीत में आगे कहा कि सरकार ने इंफ्रा पर समझदारी से खर्च की योजना बनाई गई है। बजट में फिस्कल कंसॉलिडेसन को लेकर प्रतिबद्धता दिखी है।

यूक्रेन संकट से एनर्जी सप्लाई की दिक्कतें बढ़ीं है। बजट को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि सरकार ने जो लक्ष्य GDP के लिए रखा है उससे ज्यादा GDP ग्रोथ संभव है।

चीन की रीओपनिंग से ज्यादा फायदा नहीं

मेटल सेक्टर पर बात करते हुए नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि चीन की रीओपनिंग से ज्यादा फायदा नहीं होगा। चीन में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए काफी मुश्किलें नजर आ रही है। मौजूदा समय में मेटल डिमांड में ज्यादा मजबूती की उम्मीद नहीं है लिहाजा इसमें अब मुनाफावसूली की राय होगी। चीन का डिमांड कंज्यूमर गुड्स पर ज्यादा होगा। फेड से ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें