क्या पर्सनल लोन के लिए KYC जरूरी है?

जानिए KYC क्यों जरूरी है, इसके लिए किन दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है और इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे पूरा किया जा सकता है।

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 12:05 PM

पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन है, जिसे लोग मेडिकल इमरजेंसी, घर की मरम्मत या एजुकेशन जैसे अलग-अलग कामों के लिए ले सकते हैं. क्योंकि इसके लिए कोई चीज गिरवी रखने नहीं जरूरत नहीं पड़ती है, इसलिए बैंक और NBFCs लोन देने से पहले आपकी इनकम स्टेबिलिटी, क्रेडिटवर्थनेस और रीपेमेंट कैपेसिटी चेक करते हैं. इसी प्रोसेस में KYC यानी Know Your Customer वेरिफिकेशन भी अनिवार्य है, जिससे आपकी पहचान कन्फर्म होती है.

5 मिनट में पाएं ऑनलाइन लोन

KYC क्या है?

KYC एक वेरिफिकेशन प्रोसेस है, जिसमें बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स कस्टमर की पहचान और एड्रेस चेक करते हैं. इसका मकसद लोन प्रोसेस को सिक्योर और ट्रांसपेरेंट बनाना है और रेग्युलेशन्स को फॉलो करना है.


KYC के लिए आपको ID प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट देने होते हैं. यह प्रोसेस फ्रॉड, आइडेंटिटी की चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग रोकने में मदद करता है और फाइनेंशियल सिक्योरिटी सुनिश्चित करता है.

क्या पर्सनल लोन के लिए KYC जरूरी है?

हां, पर्सनल लोन के लिए KYC करना जरूरी है. जब आप KYC पूरी करते हैं तो लेंडर के पास आपकी पर्सनल डिटेल्स जैसे आइडेंटिटी, एड्रेस, बैंक डिटेल्स और मोबाइल नंबर उपलब्ध हो जाते हैं. इससे फ्रॉड और फेक लोन एप्लिकेशन की संभावना कम हो जाती है.

KYC से लेंडर्स आपकी पहचान कन्फर्म कर लेते हैं और आपके क्रेडिट हिस्ट्री और फाइनेंशियल बिहेवियर का अंदाजा लगाते हैं. अगर कोई डिफॉल्ट होता है, तो वेरिफाइड डिटेल्स की मदद से लेंडर आपको ट्रैक कर सकते हैं. फ्रॉड, साइबर क्राइम या फाइनेंशियल डिस्प्यूट में KYC रिकॉर्ड्स काम आते हैं. अगर आप KYC नहीं करते तो आपकी लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकती है और अधूरे डॉक्यूमेंट देने पर अप्रूवल में देरी हो सकती है.

याद रखें, KYC डॉक्यूमेंट्स हमेशा असली होने चाहिए. फेक या गलत डॉक्यूमेंट देने पर लीगल एक्शन भी लिया जा सकता है.

मनीकंट्रोल ने लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप की है और यहां से आप 50 लाख रुपए तक का 100% डिजिटल लोन ले सकते हैं. प्रोसेस आसान है: डिटेल्स भरें, KYC पूरा करें और EMI प्लान चुनें. इंटरेस्ट रेट्स 9.99% सालाना से शुरू हो सकते हैं.

KYC के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी हैं?

डिजिटल बैंकिंग के बढ़ने से अब कई लेंडर्स eKYC ऑफर करते हैं, जिससे वेरिफिकेशन और भी तेज तथा आसान हो गया है. इसमें आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए डिटेल्स तुरंत वेरिफाई हो जाती हैं. अगर आप ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं तो आधार नंबर डालना होता है और सिस्टम UIDAI से तुरंत डिटेल्स कन्फर्म कर देता है. सब कुछ सही निकलने पर लोन तुरंत अप्रूव हो सकता है.

कुछ बैंक ऑफलाइन KYC को भी तरजीह देते हैं. इसमें आपको पहचान, एड्रेस और इनकम प्रूफ के डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं.

KYC के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स इस तरह हैं:

आइडेंटिटी प्रूफ: Aadhaar कार्ड, PAN, पासपोर्ट, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस

एड्रेस प्रूफ: Aadhaar, पासपोर्ट, राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल या रेंट एग्रीमेंट

इनकम प्रूफ: सैलरी स्लिप्स, बैंक स्टेटमेंट और ITR

KYC कैसे पूरी करें?

KYC करने के दो तरीके हैं – ऑनलाइन और ऑफलाइन.

ऑनलाइन KYC

स्टेप 1 : लेंडर की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाएं

स्टेप 2 : Aadhaar नंबर डालें

स्टेप 3 : बायोमेट्रिक या OTP ऑथेंटिकेशन पूरा करें

स्टेप 4 : डिटेल्स वेरिफाई होते ही अप्रूवल मिल जाता है

ऑफलाइन KYC

  • बैंक ब्रांच में जाएं
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें
  • लोन एप्लिकेशन फॉर्म भरें
  • लेंडर मैनुअली डिटेल्स चेक करेगा
  • वेरिफिकेशन पूरा होने पर लोन अप्रूव हो जाएगा

KYC से लोन प्रोसेस सिक्योर और ट्रांसपेरेंट बनता है. इससे फ्रॉड और आइडेंटिटी थेफ्ट कम होते हैं और लोन अप्रूवल तेजी से होता है. बिना KYC के लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट या लेट भी हो सकते हैं.

मनीकंट्रोल ने लेंडर्स के साथ टाईअप किया है ताकि आपको 50 लाख रुपए तक का फास्ट और डिजिटल लोन मिल सके. बस डिटेल्स भरें, KYC वेरिफाई करें और EMI प्लान चुनें. इंटरेस्ट रेट्स 9.99% सालाना से शुरू होते हैं.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।