Jeff Bezos को एक दिन में हुआ 20 अरब डॉलर का नुकसान, नहीं रहे अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान

अमेरिकी ईकॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेसोज (Jeff Bezos) के लिए शुक्रवार का दिन काफी बुरा रहा और उनकी करीब 20 अरब डॉलर की संपत्ति घट गई

अपडेटेड Apr 30, 2022 पर 8:28 PM
Story continues below Advertisement
Amazon के फाउंडर जेफ बेसोज (Jeff Bezos)

अमेरिकी ईकॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेसोज (Jeff Bezos) के लिए शुक्रवार का दिन काफी बुरा रहा। Amazon के शेयरों में तेज गिरावट से शुक्रवार को उनकी संपत्ति करीब 20 अरब डॉलर तक घट गई। साथ ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में Jeff Bezos अब दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

क्यों गिरे Amazon के शेयर

दरअसल Amazon ने पिछली तिमाही में 3.84 अरब डॉलर का भारी घाटा दर्ज किया है। वहीं गुरुवार को उसने अगली तिमाही में अपनी आदमनी के कमजोर रहने का अनुमान जारी किया। Amazon ने गुरुवार को कहा है कि दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 116 अरब डॉलर से 121 अरब डॉलर के बीच रह सकती है। जबकि एनालिस्ट का अनुमान था कि कंपनी की आय दूसरी तिमाही में 125.5 अरब डॉलर हो सकती है।

2006 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट


इसी के बाद शुक्रवार के कारोबार में Amazon के शेयरों में 14.05 फीसदी की गिरावट आई। यह 2006 के बाद कंपनी के शेयरों में आई एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। इसके साथ ही एमेजॉन का शेयर अपने 2 साल के निचले स्तर को छूता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- IDFC First Bank का मुनाफा मार्च तिमाही में 168% बढ़ा, NII में आई 36% की उछाल

जेफ बेजोस को लगी 20 अरब डॉलर की चपत

शेयरों में इस भारी गिरावट से जेफ बेजोस की संपत्ति करीब 20 अरब डॉलर तक घट गई। फोर्ब्स के मुताबिक, शनिवार को Jeff Bezos की कुल संपत्ति घटकर 150.1 अरब डॉलर पर आ गई, जो सिर्फ दो दिन पहले गुरुवार को 170.5 अरब डॉलर थी। जेफ बेजोस इसके साथ ही अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी जगह फ्रांस के बिजनेस टायकून बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) करीब 157.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Elon Musk अब भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) करीब 246 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए है। एलॉन मस्क हाल में ही में 44 अरब डॉल की एक डील में ट्विटर को खरीदने के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं।

दुनिया के टॉप 10 अमीरों में भारत के दो उद्योगपति

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) 129.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर, जबकि भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी (Gautam Adani) 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवे नंबर पर हैं। दुनिया के टॉप 10 अमीरों में भारत के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भी शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति करीब 105 अरब डॉलर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।