अमेरिकी ईकॉमर्स कंपनी एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेसोज (Jeff Bezos) के लिए शुक्रवार का दिन काफी बुरा रहा। Amazon के शेयरों में तेज गिरावट से शुक्रवार को उनकी संपत्ति करीब 20 अरब डॉलर तक घट गई। साथ ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में Jeff Bezos अब दूसरे स्थान से खिसकर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
