टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के चेयरमैन आकाश अंबानी का कहना है कि कंपनी ने भारत में 85 फीसदी 5G नेटवर्क तैनात कर दिया गया है और वह हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल तैनात करने की क्षमता रखती है। ब्रॉडबैंड स्पीड व क्वालिटी मापने वाली कंपनी ओकला (Ookla) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रिलायंस जियो के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2023 की तय समय सीमा से पहले पूरे देश में 5जी नेटवर्क का विस्तार कर दिया है।
