Jio Financial Services Q3 Results : रिलायंस इंडस्ट्रीज की नई लिस्टेड सब्सिडियरी कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने आज 15 जनवरी को FY24 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 293 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो कि पिछली तिमाही के 668 करोड़ रुपये से कम है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बाजार बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज कंपनी के शेयरों में 4.82 फीसदी की दमदार रैली देखी गई और यह 267.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
