JSW Cement राजस्थान में एक नई सीमेंट फैक्ट्री लगाने जा रही है। कंपनी इसके लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये ($360.2 मिलियन) निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ने आज 21 मई को यह जानकारी दी। यह अहम निवेश कंपनी की विस्तार रणनीति का हिस्सा है और इसका मकसद भारत में तेजी से बढ़ते इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर्स का फायदा उठाना है। कंपनी के बयान के अनुसार इस प्रोजेक्ट को इक्विटी और लॉन्ग टर्म डेट के कॉम्बिनेशन के माध्यम से फंड किए जाने की उम्मीद है। इससे लगभग 1000 डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है।
