Get App

हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी LIC, तीन बड़ी कंपनियों पर है नजर

LIC हेल्थ इंश्योरेंस सेगमेंट की किसी कंपनी में 30-45% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है। इसमें पहला नाम Manipal Cigna का है। Star Health और Niva Bupa भी रडार पर हैं। शेयर बाजार में LIC हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 8:29 AM
हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी LIC, तीन बड़ी कंपनियों पर है नजर
रिपोर्ट के अनुसार, Manipal Cigna Health Insurance में हिस्सेदारी खरीद की संभावना सबसे अधिक है।

 

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ी डील की तैयारी में है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, LIC फिलहाल Manipal Cigna Health Insurance, Star Health & Allied Insurance और Niva Bupa Health Insurance जैसी कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड जांच रही है। उसका इरादा इनमें से किसी एक में 30% से 45% हिस्सेदारी खरीदना है।

Manipal Cigna के साथ डील की संभावना अधिक

रिपोर्ट के अनुसार, Manipal Cigna Health Insurance में हिस्सेदारी खरीद की संभावना सबसे अधिक है। लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। The Economic Times ने 27 मार्च को रिपोर्ट किया था कि LIC और Manipal Cigna के बीच 40% से 49% हिस्सेदारी खरीदने का करार अंतिम चरण में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें