भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मेगा इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) जल्द ही आने की उम्मीद है। LIC के आईपीओ की सबसे खास बात यह होने वाली है कि कंपनी अपने 25 करोड़ से अधिक पॉलिसीधारकों के लिए IPO में एक हिस्सा रिजर्व कर सकती है और उन्हें कुछ डिस्काउंट भी दे सकती है। LIC नियमित तौर पर विज्ञापन भी दे रही है कि उसके पॉलिसीधारक आईपीओ में निवेश के लिए कैसे अपना डीमैट अकाउंट खुलवा सकते हैं।
