Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav DECEMBER 30, 2022 / 3:40 PM IST

Closing Bell- सेंसेक्स 293 अंक टूटा, निफ्टी 18100 के आसपास हुआ बंद, पीएसयू बैंक शेयरों ने किया आउटपरफॉर्म

Closing Bell- बाजार की शुरूआत आज मजबूती के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार में वौलेटिलिटी देखने को मिली और अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। मिडकैप इंडेक्स लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुई जबकि PSU बैंक, रियल्टी, मेटल शेयरों में तेजी रही। एनर्जी, मीडिया, IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए

Stock Market Today Live:

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

अच्छे मूड के साथ 2022 की विदाई की उम्मीद है। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। SGX NIFTY 50 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। एशिया से भी सपोर्ट मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में रौनक दिखी थी।

सेसेंक्स और निफ्टी ने 2022 में 5 फीसदी का दिया रिटर्न

2022 का आज आखिरी कारोबारी

 Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
DECEMBER 30, 2022 / 3:40 PM IST

Closing Bell- सेंसेक्स 293 अंक टूटा, निफ्टी 18100 के आसपास हुआ बंद

बाजार की शुरूआत आज मजबूती के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार में वौलेटिलिटी देखने को मिली और अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। मिडकैप इंडेक्स लगातार 5वें दिन बढ़त पर बंद हुई जबकि PSU बैंक, रियल्टी, मेटल शेयरों में तेजी रही। एनर्जी, मीडिया, IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 293.14 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 60,840.74 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 85.70 अंक यानी 0.47 फीसदी टूटकर 18105.30 के स्तर पर बंद हुआ।

    DECEMBER 30, 2022 / 3:11 PM IST
    7.50/Sh स्पेशल डिविडेंड को बोर्ड मंजूरी
    WELSPUN ENT टेंडर रूट के जरिए 200 रुपये प्रति शेयर पर 1.17 करोड़ शेयरों के बायबैक को बोर्ड मंजूरी मिली है। 7.50 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड को बोर्ड मंजूरी मिली है। एनएसई पर 0.35 रुपये यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 166.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक लो 69.00 रुपये रहा है जबकि 52 वीक हाई 172.20 रुपये है। स्टॉक का डे हाई 171.00 रुपये है जबकि डे लो 171.00 रुपये पर है। 1 महीने में यह शेयर 10.26 फीसदी भागा है जबकि 1 हफ्ते में इसमें 13.68 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
      DECEMBER 30, 2022 / 3:06 PM IST

      सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया में 6 फीसदी की बढ़त

      सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया में 6 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। रेटिंग एजेंसियों इक्रा और क्रिसिल ने इसे स्टेबल आउटलुक की रेटिंग दी है। रेटिंग एजेंसियों के मुताबिक माइनिंग, इंफ्रा और डिफेंस सेक्टर्स से इसके प्रोडक्ट्स की मीडियम टर्म में मजबूत डिमांड दिख रही है। सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' से भी इसे सपोर्ट मिल रहा है। क्रिसिल के मुताबिक कोल इंडिया को बिक्री के साथ-साथ डिफेंस और इंफ्रा सेग्मेंट्स में इसका पोर्टफोलियो बढ़ रहा है।

        DECEMBER 30, 2022 / 2:38 PM IST

        Craftsman Automation के शेयरों में तेजी

        Craftsman Automation के शेयर बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 14 फीसदी की दमदार रैली के साथ 3,710.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह इस शेयर का ऑल टाइम हाई है। दरअसल कंपनी ने डीआर एक्जियन इंडिया (DR Axion India) की 76 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक डेफ्निटिव एग्रीमेंट किया है। इससे उसके शेयर को सपोर्ट मिल रहा है। इस एक्विजिशन के साथ DR Axion क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन की नई सब्सिडियरी बन जाएगी।

          DECEMBER 30, 2022 / 2:28 PM IST
          कोयला से गैस बनाने पर वित्तीय मदद मिल सकती है
          सूत्रो से मिली जानकारी के कोयला से गैस बनाने पर वित्तीय मदद मिल सकती है। बजट में फाइनेंशियल इन्सेंटिव का एलान संभव है। प्लांट, मशीनों के लिए कैपिटल सपोर्ट संभव है। 6000- 7000 करोड़ रुपये के कैपिटल सपोर्ट का एलान संभव है। कोल गैसिफिकेशन के लिए वित्तीय मदद मिल सकती है जबकि कोल गैसिफिकेशन के लिए कई राहतों का एलान संभव है। इसके लिए कई निजी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। कोयला मंत्रालय और निजी कंपनियों की बैठक हुई है। कोयला मंत्रालय से कैबिनेट ड्राफ्ट नोट तैयार किया है।
            DECEMBER 30, 2022 / 2:15 PM IST

            Motilal Oswal Financial की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय

            शिवांगी सरडा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज वॉल्यूम कम दिखाई दे रहा है लिहाजा हम यहां पर बड़े अपसाइड की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। बल्कि यहां पर साइडवे मूव देखने को मिल सकता है। निफ्टी में 18081 का स्तर अहम सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। जबकि इसमें 18350 पर एक रेजिस्टेंस दिख रहा है। लिहाजा ट्रेडर्स को इन दोनों लेवल्स को ध्यान में रखकर ट्रेडिंग करना चाहिए।

            बैंक निफ्टी की बात करें तो यहां पर 42750 एक सपोर्ट के रूप में काम करेगा। इसमें 43500 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन आने वाले दिनों में इसमें गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी। ओवरऑल मार्केट काफी अच्छी तरह से होल्ड कर रहा है लेकिन ट्रेड लेते समय दोनों इंडेक्स में सेटअप का ध्यान रखकर ट्रेड लेना चाहिए।

              DECEMBER 30, 2022 / 1:59 PM IST

              नए साल के आखिर सेशन में बाजार में सुस्ती छाई

              नए साल के आखिर सेशन में बाजार में सुस्ती छाई है। बैंक निफ्टी ऊपर से 350 प्वाइंट फिसला है लेकिन मिडकैप शेयरों में शानदार रौनक देखने को मिल रही है। चीन की रीओपनिंग से मेटल शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1 परसेंट से ज्यादा का उछाल है।

                DECEMBER 30, 2022 / 1:28 PM IST

                सोने -चांदी का क्या है हाल

                अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी का असर आज भारतीय वायदा बाजार में नहीं दिख रहा है। एमसीएक्‍स पर सोने -चांदी ही कीमती आज लाल निशान में कारोबार कर रही है। शुक्रवार 30 दिसंबर को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव भी आज 0.12 फीसदी लुढ़का है। पिछले कारोबारी सत्र में एमसीएक्‍स पर सोने ने 0.39 फीसदी तेजी के साथ क्‍लोजिंग दी थी। चांदी का रेट भी 1.11 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ था।

                  DECEMBER 30, 2022 / 1:15 PM IST

                  स्टॉक स्प्लिट पर विचार कर रही IRB Infrastructure

                  IRB Infrastructure ने स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी है। कंपनी फिलहाल स्टॉक स्प्लिट पर विचार कर रही है। 4 जनवरी 2023 को कंपनी इस पर बोर्ड बैठक भी करने वाली है। स्टॉक स्प्लिट करने से पहले ही रियल एस्टेट की इस कंपनी ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) के जरिए 700 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार योग्य निवेशकों को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर NCDs जारी किए गए हैं ।

                    DECEMBER 30, 2022 / 1:12 PM IST

                    HPL ELECTRIC को 161 करोड़ रुपये का आर्डर मिला

                    HPL ELECTRIC को 161 करोड़ रुपये का आर्डर मिला है। एनएसई पर 6.55 रुपये यानी 5.32 फीसदी की बढ़त के साथ 99.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक लो 50.80 रुपये रहा है जबकि 52 वीक हाई 115.60 रुपये है। स्टॉक का डे हाई 102.50 रुपये है जबकि डे लो 95.70 रुपये पर है।

                      DECEMBER 30, 2022 / 12:55 PM IST

                      सरकारी बैंकों और NBFCs शेयरों में दिखी जबरदस्त तेजी

                      सरकारी बैंकों और NBFCs शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। IOB, BOI, यूनियन, यूको 5 पसरेंट तक ऊपर कारोबार कर रहा है। श्रीराम ट्रांसपोर्ट, GIC हाउसिंग, मण्णापुरम में भी 5 फीसदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। चीन की रीओपनिंग से मेटल शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1 परसेंट से ज्यादा का उछाल है। SAIL, हिंदकॉपर, हिंडाल्को, टाटा स्टील 3 से 4 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

                        DECEMBER 30, 2022 / 12:33 PM IST
                        IDBI MF स्कीम LIC MF को ट्रांसफर करेगा बैंक
                        आईडीबीआई बैंक के IDBI MF स्कीम LIC MF को बैंक ट्रांसफर करेगा। IDBI MF की सभी स्कीमें LIC MF को ट्रांसफर होंगे। आईडीबीआई बैंक का शेयर एनएसई पर 0.35 रुपये यानी 2.23 फीसदी की बढ़त के साथ 55.05 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक लो 30.50 रुपये रहा है जबकि 52 वीक हाई 61.00 रुपये है। स्टॉक का डे हाई 55.40 रुपये है जबकि डे लो 53.85 रुपये पर है।
                          DECEMBER 30, 2022 / 12:16 PM IST

                          बंधन बैंक ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज

                          बंधन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 28 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक 365 दिनों की एफडी पर 7.90 फीसदी का ब्याज दे रहा है। ये ब्याज कॉलेबल बल्क एफडी पर मिल रहा है। बैंक अधिकतम 8.15 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बंधन बैंक सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 8 फीसदी से अधिक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

                            DECEMBER 30, 2022 / 11:57 AM IST

                            तीन दिनों से लोटस चॉकलेट में लगा अपर सर्किट

                            लोटस चॉकलेट में 51% हिस्सा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्टस खरीदेगी । 26% हिस्से के लिए ओपन ऑफर भी लाएगी । पिछले तीन दिनों से लोटस चॉकलेट में अपर सर्किट लगा है। बता दें कि Reliance Retail Ventures की सब्सिडियरी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स Lotus Chocolate कंपनी में 74 करोड़ रुपये खर्च कर 51% हिस्सेदारी खरीदेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर भी लाएंगे।

                              DECEMBER 30, 2022 / 11:36 AM IST

                              GARDEN REACH पर क्या है ब्रोकरेज की राय

                              ANTIQUE ने गार्डन रीच पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 619 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY23 में 20-25% रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस से बेहतर प्रदर्शन संभव है। इसके अलावा तात्कालिक रूप से 40,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लिए कंपनी के पास मौके हैं। जबकि मध्यम अवधि में कंपनी के पास 70,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए मौके हैं।

                                DECEMBER 30, 2022 / 11:20 AM IST

                                रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का चालू खाता घाटा

                                भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के चालू खाता घाटा (CAD) का आंकड़ा जारी कर दिया है। RBI के आंकड़ों से जानकारी मिलती है कि जुलाई-सितबंर तिमाही में भारत चालू खाता घाटा 36.4 अरब डॉलर के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका । अप्रैल-जून तिमाही में 18.2 अरब डॉलर के मुकाबले ये आंकड़ा दोगुना है। RBI ने कहा, "कारोबारी साल 2022-23 की दूसरी तिमाही के लिए भारत का चालू खाता घाटा 63 अरब डॉलर से बढ़कर 83.5 अरब डॉलर था। ICRA के चीफ इकोनॉमिस्ट अदिती नायर ने कहा, "जुलाई-सितंबर में भारत के CAD के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद थी। हमने अनुमान लगाया था कि ये आंकड़ा 31-34 अरब डॉलर के पास रह सकता है।

                                  DECEMBER 30, 2022 / 10:59 AM IST

                                  Elin Electronics की सुस्त लिस्टिंग

                                  2022 के आखिरी IPO लिस्टिंग सुस्त रही है। आज Elin Electronics का आईपीओ इश्यू प्राइस से कम भाव पर लिस्ट हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर Elin Electronics की लिस्टिंग 243 रुपये प्रति शेयर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 244 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई है। इस आईपीओ की लिस्टिंग पहले भी इश्यू प्राइस के पास ही होने की उम्मीद थी। इस आईपीओ को करीब 3.09 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

                                    DECEMBER 30, 2022 / 10:21 AM IST

                                    GAIL पर Antique

                                    ब्रोकरेज फर्म Antique ने गेल इंडिया में खरीदारी की राय दी है। और स्टॉक का लक्ष्य 117 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि अमेरिका में गैस की कीमतों में गिरावट से ट्रेडिंग मार्जिन में सुधार देखने को मिल सकता है। अमेरिकी गैस का मार्केटिंग मार्जिन बढ़ा, बरकरार रहने की उम्मीद है। स्ट्रक्चरल पाइपलाइ यूटिलाइजेशन कंपनी की ग्रोथ स्टोर बरकरार है। FY24/25 के लिए इस शेयर का वैल्युएशन 2.8x EV/EBITDA पर आकर्षक है।

                                      DECEMBER 30, 2022 / 10:05 AM IST

                                      मेटल शेयरों पर Antique

                                      ब्रोकरेज फर्म Antique का कहना है कि स्टील की कीमतें और कम खर्च से आगे स्टील के आगे बढ़ोतरी की उम्मीद है। स्टील कंपनियों के वैल्युएशन आकर्षक लग रहे है। कीमतों में स्थिरता से सेंटीमेंट में सुधार होगा। Tata Steel पर खरीदारी की राय है जबकि SAIL और JSW Steel पर होल्ड की राय दी है।

                                        DECEMBER 30, 2022 / 9:35 AM IST

                                        HG Infra पर फोकस

                                        नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से हरियाणा में रोड प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है।ये कंपनी भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत करनाल में 6 लेन का रोड कंस्ट्रक्शन करेगी।

                                          DECEMBER 30, 2022 / 9:21 AM IST

                                          बाजार की शुरुआत पॉजिटीव नोट के साथ

                                          आज बाजार की शुरुआत पॉजिटीव नोट के साथ हुई है। निफ्टी आज 18200 के ऊपर खुला है। सेंसेक्स 159.78 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 61293.66 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है जबकि निफ्टी 43.50 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 18234.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है । Bajaj Finserv, Tata Steel, Hindalco Industries, Tech Mahindra और Wipro निफ्टी का टॉप गेनर रहा है। वहीं M&M, Nestle India, Eicher Motors, Asian Paints और HDFC Bank निफ्टी का टॉप लूजर रहा है।

                                            DECEMBER 30, 2022 / 9:10 AM IST

                                            Eicher Motors पर फोकस

                                            स्पेन की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी Stark Future SL में 50 मिलियन यूरो की रणनीतिक निवेश करेगी। दोनों कंपनियों एक साथ मिलकर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, टेक्नोलॉजी, लाइसेंसिंग और मैन्युफैक्चरिंग के स्तर साझा रूप से काम करेंगी।

                                              DECEMBER 30, 2022 / 9:07 AM IST

                                              प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में दिखी बढ़त

                                              प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में बढ़त दिखी है। सेंसेक्स 170.19 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 61,304.07 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है जबकि निफ्टी 56.25 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 18247.25 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है ।

                                                DECEMBER 30, 2022 / 8:52 AM IST

                                                Craftsman Automation पर फोकस

                                                ये कंपनी एल्युमीनियम सिलिंडर बनाने वाली DR Axion India में 76% हिस्सा 375 करोड़ रुपये में खरीदेगी. इस डील के पूरे होने के बाद DR Axion इस कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी के तौर पर काम करेगी। 31 मार्च तक इस अधिग्रहण के पूरा होने की उम्मीद है।

                                                  DECEMBER 30, 2022 / 8:43 AM IST

                                                  FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                  गुरुवार को कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों ने 573 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जबकि, घरेलू निवेशकों ने 516 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इस महीने अब तक कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों ने कुल 11,280 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। वहीं, दूसरी और घरेलू निवेशकों ने इस महीने अब तक 21,893 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

                                                    DECEMBER 30, 2022 / 8:36 AM IST

                                                    Elin Electronics की बाजार में होगी लिस्टिंग

                                                    आज 2022 की आखिरी लिस्टिंग होगी। इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी Elin Electronics बाजार में एंट्री करेगी। इश्यू प्राइस 247 रुपए है।

                                                      DECEMBER 30, 2022 / 8:36 AM IST

                                                      सेसेंक्स और निफ्टी ने 2022 में 5 फीसदी का दिया रिटर्न

                                                      2022 का आज आखिरी कारोबारी सत्र है। रिकॉर्ड हाई छुने के बावजूद पूरे साल सेसेंक्स और निफ्टी ने करीब 5 परसेंट के रिटर्न दिए है। मिडकैप फ्लैट तो स्मॉलकैप में 15 परसेंट तक के निगेटिव रिटर्न दिया है। IT शेयरों का सबसे बुरा हाल रहा है।

                                                        DECEMBER 30, 2022 / 8:35 AM IST

                                                        FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                        गुरुवार को कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों ने 573 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जबकि, घरेलू निवेशकों ने 516 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। इस महीने अब तक कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों ने कुल 11,280 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। वहीं, दूसरी और घरेलू निवेशकों ने इस महीने अब तक 21,893 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

                                                          DECEMBER 30, 2022 / 8:19 AM IST

                                                          कल कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                          खराब ग्लोबल संकेतों के बीच कल भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन, एक्सपायरी के दिन आखिरी घंटे में शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी भी देखने को मिली। दिसंबर एक्सपायरी के दिन बैंकिंग, पावर, मेटल और ऑयल & गैस में 1% से ज्यादा की तेजी रही। हालांकि, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट स्तर पर बंद हुए। फाइनेंशियल शेयरों में तेजी की वजह से निफ्टी बैंक भी 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी में 69 अंकों की बढ़त के साथ 18,191 और सेंसेक्स 224 अंक बढ़कर 61,134 पर बंद हुआ ।

                                                            DECEMBER 30, 2022 / 8:17 AM IST

                                                            ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

                                                            अच्छे मूड के साथ 2022 की विदाई की उम्मीद है। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। SGX NIFTY 50 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। एशिया से भी सपोर्ट मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में रौनक दिखी थी। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को साल के आखिरी कारोबारी सत्र से पहले अमेरिकी फ्यूचर्स मार्केट में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके पहले गुरुवार को सामान्य कारोबारी सेशन में डाओ जोंस 345 अंक यानी 1.05% की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं S&P 500 इंडेक्स भी 2.6% की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि, नैस्डैक में 1.8% की तेजी देखने को मिली। दिसंबर महीने में तीनों अमेरिकी प्रुमख इंडेक्स लाल निशान में ही रहे हैं।

                                                              DECEMBER 30, 2022 / 8:15 AM IST

                                                              Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।