Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JANUARY 20, 2023 / 3:42 PM IST

Closing Bell- सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी 18,000 के स्तर पर हुआ बंद, एफएमसीजी , मेटल, फार्मा में गिरावट

Closing Bell-20 जनवरी के कारोबार में बाजार में गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी आज लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में आज सेंसेक्स 236.66 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60,621.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 80.20 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18027.65 के स्तर पर बंद हुआ

Stock Market Today Live:

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया पर दबाव बना है लेकिन SGX NIFTY और US FUTURES में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। मंदी की आशंकाओं से कल अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए थे।

क्रूड और सोने में उछाल

चीन से डिमांड सुधरने की उम्मीद से कच्चे तेल में उछाल आया है। भाव डेढ़

Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
JANUARY 20, 2023 / 3:39 PM IST
गिरावट पर बंद हुआ बाजार
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी करीब आधे परसेंट गिरकर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। FMCG, मेटल, रियल्टी शेयरों में गिरावट रही। फार्मा, इंफ्रा, ऑटो शेयरों में दबाव रहा। बैंकिंग, PSE शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 236.66 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60,621.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 80.20 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18027.65 के स्तर पर बंद हुआ।
    JANUARY 20, 2023 / 3:18 PM IST

    Heritage Foods का मुनाफा 32.5 फीसदी घटा

    तीसरी तिमाही में Heritage Foods का मुनाफा 32.5 फीसदी घटकर 13.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 667 करोड़ रुपये से बढकर 785.9 करोड़ रुपये पर रही है। सालाना आधार पर कंपनी की EBITDA 172.2 करोड़ रुपये से घटकर 78.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। EBITDA मार्जिन 15.1 फीसदी से घटकर 10 फीसदी पर रही है।

      JANUARY 20, 2023 / 2:59 PM IST

      HDFC लाइफ का मुनाफा 15 फीसदी बढ़ा

      HDFC लाइफ का मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 315 करोड़ रूपये हो गया है जबकि पिछले साल यह 273 करोड़ रूपये था. इस तिमाही में कंपनी का Annual Premium Equivalent (APE) बढ़कर 3260 करोड़ रूपये रहा, जो कि पिछले साल 2597 करोड़ रूपये था। इसी तरह कंपनी के VNB में भी बढ़ोतरी देखी गई है. कंपनी की वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) सालाना आधार पर 694 करोड़ रुपये से बढ़कर 875 करोड़ रूपये हो गया है। HDFC लाइफ का Q3 में VNB मार्जिन 26.72% से बढ़कर 26.84% रहा है।

        JANUARY 20, 2023 / 2:41 PM IST

        ATUL LTD का मुनाफा 32.2 फीसदी घटा

        तीसरी तिमाही में ATUL LTD का मुनाफा 32.2 फीसदी घटकर 105.1 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 1,380.3 करोड़ रुपये से घटकर 1,268.2 करोड़ रुपये पर रही है। सालाना आधार पर कंपनी की EBITDA 251.5 करोड़ रुपये से घटकर 172.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। EBITDA मार्जिन 18.2 फीसदी से घटकर 13.6 फीसदी पर रही है।

          JANUARY 20, 2023 / 2:36 PM IST

          तीसरी तिमाही में RAMKRISHNA FORG को 61 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा

          तीसरी तिमाही में RAMKRISHNA FORG का मुनाफा 45.3 करोड़ रुपये से घटकर 61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंसो आय 601.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 777.5 करोड़ रुपये पर रही है। सालाना आधार पर कंपनी की EBITDA 141.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 173 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। EBITDA मार्जिन 18.2 फीसदी से घटकर 13.6 फीसदी पर रही है।

            JANUARY 20, 2023 / 2:17 PM IST

            DCM SHRIRAM का मुनाफा घटा, कंपनी ने 5.8 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान


            तीसरी तिमाही में DCM SHRIRAM का मुनाफा 350 करोड़ रुपये से घटकर 342 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंसो आय 2791 करोड़ रुपये से बढ़कर 3384 करोड़ रुपये पर रही है। सालाना आधार पर कंपनी की EBITDA 589 करोड़ रुपये से घटकर 555 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। EBITDA मार्जिन 21.1% से घटकर 16.4% पर रही है। कंपनी ने 5.8/Sh अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

              JANUARY 20, 2023 / 2:05 PM IST

              ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स में दुनिया के टॉप 2 CEO बने मुकेश अंबानी

              रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के सिर एक और ताज सजा है। दुनिया के जाने माने ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स में उनका नाम दुनिया के टॉप 2 CEO में शामिल किया गया है। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट और गूगल CEO को पीछे छोड़कर ये जगह बनाई है। नंबर 1 पर एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग हैं। मुकेश अंबानी को ये सम्मान उनकी लीडरशिप और EXECUTION क्षमता के लिए दिया गया है। उनकी लीडरशिप में रिलायंस भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी है।

                JANUARY 20, 2023 / 1:57 PM IST
                Laurus Lab को VIZAG यूनिट-5 को US FDA से EIR मिला
                Laurus Lab के शेयर में गिरावट का दौर जारी है। खबर आई है कि VIZAG मैन्युफैक्चरिंग यूनिट-5 को EIR (Establishment inspection report) मिला है यानी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को लेकर अमेरिकी दवा रेग्युलेटर यूएसएफडीए ने आपत्ती दर्ज की है. इस खबर के बाद शेयर में भारी गिरावट आई है। 24-28 अक्टूबर के बीच यूनिट की जांच हुई थी। अमेरिकी दवा रेग्युलेटर यूएसएफडीए ने यूनिट की जांच की थी. इसके बाद VIZAG मैन्युफैक्चरिंग यूनिट-5 को EIR (Establishment inspection report) भेजा है।
                  JANUARY 20, 2023 / 1:36 PM IST
                  यूनियन बैंक का मुनाफा 1085 करोड़ रुपये से बढ़कर 2245 करोड़ रुपये पर पहुंचा
                  तीसरी तिमाही में यूनियन बैंक का मुनाफा 1085 करोड़ रुपये से बढ़कर 2245 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि NII 7174 करोड़ रुपये से बढ़कर `8628 करोड़ रुपये पर रही है। तीसरी तिमाही में बैंक का नेट NPA तिमाही दर तिमाही आधार पर 2.64% से घटकर 2.14% पर रहा है जबकि ग्रॉस NPA 8.45% से घटकर 7.93% पर रहा है। प्रोविजनिंग 2274 करोड़ रुपये से बढ़कर 2443 करोड़ रुपये पर रहाहै।
                    JANUARY 20, 2023 / 1:19 PM IST

                    सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर कसेगी नकेल

                    सरकार सोशल मीडिया इन्फुलेंसर्स पर नकेल कसी। कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय ने इनफ्लुएंसर्स पर अपनी गाइडलाइंस जारी की है। कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय से गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि अब सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर भी जुर्माना लगेगा। गलत जानकारी देने पर ₹50 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। FTC की तर्ज पर सोशल मीडिया इन्फुलेंसर्स के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है।

                      JANUARY 20, 2023 / 12:55 PM IST

                      Q3 में AETHER IND का मुनाफा 37.8% बढ़ा

                      AETHER IND ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक Q3 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 37.8% बढ़कर 35 करोड़ रुपये पर रहा । जबकि आय 151 करोड़ रुपये से बढ़कर 167 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 39.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 47.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 26.2% से बढ़कर 28.3% पर रही है।

                        JANUARY 20, 2023 / 12:41 PM IST

                        Hindustan Unilever का शेयर 4 फीसदी टूटा

                        Hindustan Unilever का शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। दरअसल कंपनी ने कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे के साथ ही पेरेंट कंपनी Unilever Plc को दिए जाने वाली रायल्टी फीस को 80 बेसिस प्वॉइंट से बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद ये कंपनी अब Unilever Plc को करीब 3.45% रॉयल्टी फीस देगी। माना जा रहा है कि कंपनी और शेयरहोल्डर्स के लिहाज से ये सही फैसला नहीं है। इस खबर के बाद शेयरों में गिरावट आई है।

                          JANUARY 20, 2023 / 12:17 PM IST

                          MARKSANS PHARMA ने वारंट कन्वर्जन के जरिए 372 करोड़ रुपये जुटाए

                          MARKSANS PHARMA ने वारंट कन्वर्जन के जरिए 372 करोड़ रुपये जुटाए है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 1.85 रुपये यानी 2.80 फीसदी की बढ़त के साथ 67.85 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 69.60 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 38.60 रुपये है। वर्तमान में स्टॉक का वॉल्यूम 4,920,926 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 2,736 करोड़ रुपये है।

                            JANUARY 20, 2023 / 11:47 AM IST

                            सोने की चमक बढ़ी

                            घरेलू बाजार में सोने की दरें आज ₹56,746 प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड अभी 56,666 पर कारोबार कर रहा है। आज गोल्ड की कीमतों ने गुरुवार को ₹56,588 के अपने पिछले रिकॉर्ड उच्च स्तर को तोड़ दिया जबकि MCX पर आज चांदी 68,642 पर कारोबार कर रही है।

                              JANUARY 20, 2023 / 11:21 AM IST

                              Jefferies ने सनफार्मा को दी Buy रेटिंग

                              Jefferies ने सनफार्मा को दी Buy रेटिंग दी है। जेफरीज का कहना है कि कंपनी Concert Pharma का अधिग्रहण करेगी। Concert Pharma का प्रमुख प्रोडक्ट Deuterium है। Ruxolitinib का बदला एनलॉग है। कंपनी 576 मिलियन डॉलर का पेमेंट करेगी । प्रीलिमनरी एनालिसिस से प्रोडक्ट का क्लिनिकल ट्रायल से संभावना बढ़ी है। कंपनी के लिए इस प्रोडक्ट से लंबी अवधि में ग्रोथ मिलेगी।

                                JANUARY 20, 2023 / 11:02 AM IST

                                क्रूड ऑयल की कीमतों में एक फिर से तेजी

                                क्रूड ऑयल की कीमतों में एक फिर से तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड करीब 1 परसेंट की तेजी के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जो अभी 86.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। जबकि WTI क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। चीन में क्रूड की डिमांड में आयी तेजी के बाद क्रूड की कीमतों में तेजी देखी गई, कीमतों में ताजा बढ़ोतरी इसी को आगे बढाती है। US फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी को धीमा किए जाने की उम्मीद से तेल की कीमतों में तेजी आई है।

                                  JANUARY 20, 2023 / 10:41 AM IST
                                  श्रीलंका की इकोनॉमी में निवेश बढ़ाएगा भारत
                                  भारतीय विदेश मंत्री का श्रीलंका में निवेश पर बयान आया है। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, श्रीलंका की इकोनॉमी में निवेश बढ़ाएगा । भारत, श्रीलंका में एनर्जी, टूरिज्म, इंफ्रा में निवेश को बढ़ावा देगा । हालांकि भारतीय रुपए में ट्रेड सेटलमेंट आपसी सहमति पर निर्भर होगा। विदेशी मंत्री ने कहा कि श्रीलंका के साथ रिन्यूएबल एनर्जी फ्रेमवर्क पर सहमति बनी है।
                                    JANUARY 20, 2023 / 10:30 AM IST

                                    Havells पर क्या है दिग्गज ब्रोकरेज की राय

                                    तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद Havells पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 1310 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि महंगाई के माहौल से B2C कारोबार में डिमांड पर असर पड़ा है। B2B कारोबार में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली। एक बार फिर से कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा। B2C डिमांड में रिकवरी से शेयर में तेजी की उम्मीद है। वहीं सिटी ने स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके लिए 1,375 रुपये का लक्ष्य दिया है।

                                      JANUARY 20, 2023 / 10:13 AM IST

                                      AU Small Finance Bank पर सिटी ने दिया थम्सअप

                                      सिटी ने AU Small Finance Bank पर खरीदारी की राय दी है। सिटी का कहना है कि तीसरी तिमाही में जबरदस्त एडवांस ग्रोथ, मार्जिन की चुनौती अभी भी बरकरार है। तीसरी तिमाही में मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। उम्मीद से कम प्रोविजन का फायदा मिलेगा। डिस्बर्समेंट यील्ड और LDR में हल्की तेजी देखने को मिली। तिमाही दर तिमाही आधार पर CASA रेश्यो घटने से NIM सपाट रहा है। सिटी ने स्टॉक के लिए 795 रुपये का लक्ष्य भी तय किया है।

                                        JANUARY 20, 2023 / 9:58 AM IST

                                        Asian Paints को मॉर्गन स्टैनली ने दी अंडरवेट रेटिंग

                                        ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने एशियन पेंट्स पर अंडरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 2516 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजों में आय अनुमान से कमजोर रहा है। इंडस्ट्री डायनेमिक्स में बदलाव संभव है और आक्रामक निवेश से डी-रेटिंग संभव है। मैनेजमेंट ने 38-40% के दायरे में मार्जिन गाइडेंस का अनुमान लगाया है। मैनेजमेंट ने EBITDA मार्जिन का दायर 18-20% से बढ़ाकर 17-20% किया।

                                          JANUARY 20, 2023 / 9:20 AM IST

                                          बाजार की फ्लैट शुरुआत

                                          20 जनवरी को भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट रही है। सेंसेक्स 7.58 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 60850.85 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 1.50 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 18106.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Tata Motors, ICICI Bank, IndusInd Bank, Power Grid Corp और SBI निफ्टी के टॉप गेनर है। वहीं HUL, Asian Paints, Sun Pharma, Britannia Industries और Nestle निफ्टी के टॉप लूजर है।

                                            JANUARY 20, 2023 / 9:16 AM IST

                                            SEBI ने फ्रंट रनिंग के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

                                            SEBI ने फ्रंट रनिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। एक बिजनेस चैनल पर शेयर रिकमेंडेशन के मामले में सेबी ने 6 Entities के दफ्तर और घर पर छापे मारे हैं। सेबी की तरफ से नोएडा और जयपुर में सर्च एंड सीजर का काम चल रहा है। कोलकाता और पुणे में भी सर्च एंड सीजर किया गया है। सेबी ने इस मामले में मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए हैं। SEBI पूरे मामले की जांच में जुटा है। बता दें कि सवालों में आया चैनल CNBC ग्रुप का नहीं हैं।

                                              JANUARY 20, 2023 / 9:05 AM IST

                                              हल्की बढ़त के साथ हुई प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत

                                              प्री-ओपनिंग में बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 41.69 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 60900.12 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 43.70 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 18151.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                JANUARY 20, 2023 / 8:55 AM IST

                                                PVR पर फोकस

                                                दिसंबर तिमाही में इस मल्टीप्लेक ऑपरेटर का कंसोलिडेटेड मुनाफा 161. करोड़ रुपये रहा है । जबकि पिछले साल सामान अवधि में ये कंपनी 10.2 करोड़ रुपये के घाटे में थी। कंसोलिडेटेड आय करीप 53% बढ़कर 941 करोड़ रुपये पर रही है। कामकाजी मुनाफा 75% बढ़कर 288.8 करोड़ रुपये और मार्जिन करीब 4% बढ़कर 30.7% पर रहा है।

                                                  JANUARY 20, 2023 / 8:44 AM IST

                                                  20 और 21 जनवरी को आने वाले नतीजे

                                                  20 जनवरी को Reliance Industries, HDFC Life Insurance Company, JSW Steel, LTIMindtree, Union Bank of India, Bandhan Bank, RBL Bank, Aether Industries, Atul, Coforge, DCM Shriram, Heritage Foods, Indian Energy Exchange, JSW Energy, NELCO, Petronet LNG, Ramkrishna Forgings, Shakti Pumps और Tanla Platforms के दिसंबर तिमाही के नतीजे आएंगे।

                                                    JANUARY 20, 2023 / 8:25 AM IST

                                                    FIIs - DIIs के आंकड़े

                                                    गुरुवार को कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों ने 400 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। घरेलू निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 129 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जनवरी 2023 में अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 17,878 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। जबकि, घरेलू निवेशकों ने अब तक कुल 14,672 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।

                                                      JANUARY 20, 2023 / 8:24 AM IST

                                                      क्रूड ने पकड़ी रफ्तार

                                                      लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल में तेजी जारी है। ब्रेंट का भाव 87 डॉलर के करीब पहुंचा है। इस बीच कल 1.50% से ज्यादा ब्रेंट चढ़ा है। ब्रेंट का भाव 2 दिनों में 2% से ज्यादा चढ़ा है। WTI में $81 के ऊपर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मांग में तेजी की उम्मीद से दाम चढ़े है। इस बीच चीन में कच्चे तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

                                                        JANUARY 20, 2023 / 8:19 AM IST

                                                        NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                        20 जनवरी को NSE पर 4 स्टॉक Delta Corp, Manappuram Finance, L&T Finance Holdings, और GNFC F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                          JANUARY 20, 2023 / 8:10 AM IST

                                                          Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                          निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18074 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18052 और 18017 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18144 फिर 18165 और 18200 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                          Nifty Bank

                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42253 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42189 और 42085 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42460 फिर 42524 और 42628 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                            JANUARY 20, 2023 / 8:03 AM IST

                                                            19 जनवरी को कैसी रही बाजार की चाल

                                                            19 जनवरी को बाजार पिछले दिन की कुछ बढ़त गवांते हुए 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों और यूएसफेड के अधिकारियों की कठोर टिप्पणी ने बाजार का सेंटीमेंट खराब कर दिया। सेंसेक्स कल 187 अंकों की गिरावट के साथ 60858 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 58 अंक गिरकर 18108 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                              JANUARY 20, 2023 / 8:02 AM IST

                                                              ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                              ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया पर दबाव बना है लेकिन SGX NIFTY और US FUTURES में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। मंदी की आशंकाओं से कल अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुए थे।

                                                                JANUARY 20, 2023 / 7:57 AM IST

                                                                Stock Market Today Live:सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।