हरे निशान में बंद हुआ बाजार
बड़े इकोनॉमिक इवेंट से पहले बाजार में उतार -चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद हुआ।एनर्जी, इंफ्रा, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए है। वहीं IT, फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी आई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 49.49 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 59,549.90 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 33.35 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 17,682.30 के स्तर पर बंद हुआ है
हरे निशान में बंद हुआ बाजार
बड़े इकोनॉमिक इवेंट से पहले बाजार में उतार -चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद हुआ।एनर्जी, इंफ्रा, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए है। वहीं IT, फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी आई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 49.49 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 59,549.90
हरे निशान में बंद हुआ बाजार
बड़े इकोनॉमिक इवेंट से पहले बाजार में उतार -चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद हुआ।एनर्जी, इंफ्रा, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए है। वहीं IT, फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी आई है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 49.49 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 59,549.90 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 33.35 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 17,682.30 के स्तर पर बंद हुआ है।
M&M, SBI, UltraTech Cement, Power Grid Corp और Adani Enterprises निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Bajaj Finance, TCS, Tech Mahindra, Britannia industries और Sun Pharma टॉप लूजर हैं।
आईटी, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ।
Q3 में Jubilant Ingrevia का मुनाफा 29.5 फीसदी घटा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 29.5 फीसदी से घटकर 91.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 129.1 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 10.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,152.6 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 209.2 करोड़ रुपये से घटकर 145.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 16.3 % से घटकर 12.6 % पर आ गई है।
Q3 में NIIT का मुनाफा 2 फीसदी बढ़ा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 2 फीसदी से बढ़कर 55 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 54 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 18.2 फीसदी की बढ़त के साथ 454.6 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 81.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 87.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 21.1 % से घटकर 19.3 % पर आ गई है।
ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव
ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है । एशिया में हल्की मजबूती देखने को मिली। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है। US FUTURES भी ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि अमेरिकी बाजार कल गिरावट पर बंद हुए थे।
क्रूड फिसला, सोना भी नरम
सेंट्रल बैंकों की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से कच्चे तेल पर दबाव देखने को मिल रहा है । भाव 2% से ज्यादा फिसलकर 85 डॉलर के नीचे आया है। सोने की चमक भी फीकी पड़ी है।
मिले-जुले रहे L&T के नतीजे
तीसरी तिमाही में L&T के नतीजे मिले-जुले रहे है। कंपनी का मुनाफा 24% बढ़ा है जबकि रेवेन्यू में 17% की बढ़त दिखने को मिली लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा । EBITDA अनुमान से कम भी रहा।
टेक महिंद्रा के कमजोर नतीजे
तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा के नतीजे कमजोर रहे। constant currency revenue growth रही महज 0.2% पर है। कंपनी ने आगे भी रेवेन्यू पर दबाव की आशंका जताई है। हालांकि मार्जिन का आकंड़ा अनुमान से बेहतर रहा।
घाटे से मुनाफे में आई BPCL
BPCL ने Q3 में अच्छे नतीजे पेश किए है। 304 करोड़ के घाटे के मुकाबले 1960 करोड़ रुपये का फायदा हुआ और मार्जिन में भी उछाल दिखा है।
अदानी एंटरप्राइजेज के FPO का आज आखिरी दिन
अदानी एंटरप्राइजेज के FPO का आज आखिरी दिन है। अबू धाबी की IHC ने FPO में 3200 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया।
Q3 में MOIL का मुनाफा 68.1 फीसदी घटा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 68.1 फीसदी से घटकर 39.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 124करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 17 फीसदी की बढ़त के साथ 302 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 162.5 करोड़ रुपये से घटकर 55.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 44.7 % से घटकर 18.3% पर आ गई है।
Q3 में Carborundum का मुनाफा 7.5 फीसदी बढ़ा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 7.5 फीसदी से बढ़कर 109.1 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में `101.5 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 32 फीसदी की बढ़त के साथ 1,187 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 157.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 171 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 17.5 % से घटकर 14.4% पर आ गई है।
सन फार्मा का मुनाफा 5% बढ़ा
फार्मा सेक्टर की कंपनी Sun Pharma ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में सन फार्मा के नतीजे अनुमान के करीब रहे है। मुनाफा 5% बढ़ा है जबकि रेवेन्यू में 14% का इजाफा देखने को मिला है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। कंपनी ने नतीजों के साथ ही कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। सन फार्मा के नतीजों की बात करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5.2 फीसदी की बढ़त के साथ 2,166 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 2,058.8 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 2,138.3 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
Q3 में GHCL का मुनाफा 62 फीसदी बढ़ा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 62 फीसदी से बढ़कर 247.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 153 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 27.6 फीसदी की बढ़त के साथ 1,281.7 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 249.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 367.9 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 24.8 % से बढ़कर 128.7% पर आ गई है।
Q3 में GPT Infra का मुनाफा 28.1 फीसदी बढ़ा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 28.1 फीसदी से बढ़कर 7.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 6 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 25.6 फीसदी की बढ़त के साथ 200.4 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 20 करोड़ रुपये से बढ़कर 21.3 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 12.5 % से घटकर 10.7% पर आ गई है।
Q3 में Automotive Axles का आय 75.2 फीसदी बढ़ा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 50.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 19.8 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 75.2 फीसदी की बढ़त के साथ 655.7 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 34.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 77.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 9.3 % से बढ़कर 11.9% पर आ गई है।
FY24 के लिए रियल GDP अनुमान 6.5%
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था 2023-24 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जबकि इस वित्त वर्ष में यह 7 फीसदी और 2021-22 में 8.7% थी। इकोनॉमिक सर्वे में बढ़ते CAD पर चिंता जताई गई है और कहा गया है कि ग्लोबल मंदी की वजह से एक्सपोर्ट सेक्टर पर दबाव दिख सकता है।
Godrej Consumer Q3: मुनाफा 3.5% बढ़कर 546.3 करोड़ रुपए पर रहा
Godrej Consumer Q3 Results : देश की दिग्गज एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 546.3 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 527.6 करोड़ रुपए पर रही था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 480 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की आय सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़त के साथ 3,598.9 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 3,302.6 करोड़ रुपए पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय 3,650 करोड़ रुपये पर रहने की अनुमान किया गया था।
Q3 में Jubilant Ingrevia का मुनाफा 29.5 फीसदी घटा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 29.5 फीसदी से घटकर 91.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 129.1 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 10.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,152.6 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 209.2 करोड़ रुपये से घटकर 145.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 16.3 % से घटकर 12.6 % पर आ गई है।
Q3 में NIIT का मुनाफा 2 फीसदी बढ़ा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 2 फीसदी से बढ़कर 55 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 54 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 18.2 फीसदी की बढ़त के साथ 454.6 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 81.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 87.5 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 21.1 % से घटकर 19.3 % पर आ गई है।
Q3 में TTK PRESTIGE का मुनाफा 35.6 फीसदी घटा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 35.6 फीसदी से घटकर 58.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 90.7 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 9.2 फीसदी की गिरावट के साथ 694.8 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 129.3 करोड़ रुपये से घटकर 80 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 16.9 % से घटकर 11.5 % पर आ गई है।
Q3 में Hester Biosciences का मुनाफा 32.1% बढ़ा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 32.1 फीसदी से बढ़कर 11.1 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 8.4 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं आय 34.7 फीसदी की बढ़त के साथ `74.9 करोड़ रुपये पर रहा है। EBITDA 14.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 18.6 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन26.8 % से घटकर 24.8 % पर आ गई है।
Q3 में CENTURY TEXT का मुनाफा 6.7 करोड़ रुपए पर घटा
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12 करोड़ रुपये से घटकर 6.7 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि कंसो आय 1,050 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,150 करोड़ रुपये पर रही है। EBITDA 85 करोड़ रुपये से घटकर 69 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि EBITDA मार्जिन 8.1% से घटकर 6% पर आ गई है।
अदानी शेयरों में मिला-जुला रुख
अदानी ग्रुप के शेयरों में रिकवरी की कोशिश जारी है। F&O में शामिल अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट, अंबुजा और ACC में खरीदारी हो रही है लेकिन कैश में शामिल शेयरों में आज भी दबाव देखने को मिल रहा है। अदानी टोटल, AWL और अदानी पावर लोअर सर्किट पर नजर आ रहा है।
सोने की कीमतों में आई गिरावट
31 जनवरी 2023 को यानी बजट से एक दिन पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड और सिल्वर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold Price) 56,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस दौरान चांदी की कीमत (Silver Price) 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 68,529 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। हालांकि कारोबार के दौरान सोना 57,162 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
कच्चे तेल में गिरावट
पिछले सेशन में 2% से अधिक की गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती एशियाई ट्रेड में तेल की कीमतें स्थिर रहीं। ब्रेंट क्रूड की कीमतें आज 84.92 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई जबकि WTI क्रूड गिरावट साथ 77.66 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व बुधवार को ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी करेगा।
Q3 नतीजों के बाद L&T के शेयरों में दबाव
नतीजों के बाद इस शेयर में दबाव दिख रहा है। एनएसई पर 1.37 प्रतिशत या 28.90 रुपये टूटकर 2084 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। प्रभुदास लीलाधर ने L&T पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसके शेयर का टारगेट प्राइस 2481 रुपये तय किया है। इन्होंने FY23/24/25 के लिए एस्टीमेट्स को 0.6 प्रतिशत/0.8 प्रतिशत/3.2 प्रतिशत रिवाइज किया है। निष्पादन में तेजी, अच्छी ऑर्डर बुक (3.9 ट्रिलियन रुपये), मुख्य व्यवसाय में मार्जिन रिवाइवल, हैदराबाद मेट्रो प्रदर्शन में सुधार और वर्किंग कैपिटल बढ़ना कंपनी के लिए अच्छा रहेगा।
Tech Mahindra के शेयर पर बुलिश ब्रोकरेज हाउस, दिया 1260 रुपये का लक्ष्य
Tech Mahindra पर दो ब्रोकरेज फर्म्स - Nomura और Morgan Stanley ने रिपोर्ट जारी की है। इसके Morgan Stanley ने इस शेयर पर 'ओवरवेट' की राय के साथ 1,120 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। Morgan Stanley ने इस कंपनी की नतीजों को लेकर कहा कि इसमें अनुमान के मुकाबले हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। आईटी सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले भी आय में हल्की कमजोरी है। तीसरी तिमाही में कंपनी के एट्रीशन रेट में गिरावट की वजह से कंपनी की मार्जिन में भी मामूली सुधार देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि डिमांड को लेकर मैनेजमेंट की कमेंट्री उत्साहजनक नहीं है। Nomura ने इस शेयर पर 'खरीदारी' की राय के साथ 1,260 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
Tech Mahindra पर Nomura की राय
नोमुरा ने टेक महिंद्रा पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1260 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। आय अनुमान के मुताबिक रहा है और मार्जिन अनुमान से हल्का बेहतर है। डिमांड बेहतर, TTM डील के सपाट स्तर पर रहने से FY24 के ग्रोथ पर असर डालेगा। सालाना आधार पर TTM TCS डील सपाट रहा है। H1CY23 थोड़ी चुनौतीपूर्ण है । तीसरी तिमाही में मार्जिन बढ़ी, इसमें आगे भी विस्तार के मौके मिलेगे।
PNB पर Morgan Stanley की राय
मॉर्गन स्टैनली ने पीएनबी पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 60 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ऊंचे NPA प्रोविजन की वजह से मुनाफा अनुमान से कमजोर है। कोर आय ग्रोथ अनुमान से बेहतर, बैलेंसशीट में ग्रोथ ने रफ्तार पकड़ी है। तिमाही आधार पर खराब लोन घटे है और कवरेज सुधरा है। बैंक के ग्रोथ में रिकवरी अब देखने को मिल रही है।
आर्थिक सर्वेक्षण आज संसद में होगा पेश
आज से संसद का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। बजट से एक दिन पहले आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) 2022-23 सरकार पेश करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वेक्षण में 2022-23 रियल टर्म GDP ग्रोथ अनुमान 6.5 फीसदी रह सकती है। इकोनॉमिक सर्वे में FY24 GDP ग्रोथ 6% से 6.8% का अनुमान लगाया जा सकता है. सर्वेक्षण में FY24 नॉमिनल GDP ग्रोथ 11% रह सकती है, जबकि रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी रह सकती है। जानकारी के अनुसार इकोनॉमिक सर्वे में इस बात का जिक्र किया जा सकता है कि FY24 24 में ग्रोथ अनुमान के लिए ग्लोबल आर्थिक स्थिति एक रिस्क फैक्टर हो सकती है। इसके अलावा ग्रोथ के लिए प्राइवेट कंजम्प्शन, हाई कैपेक्स, वैक्सीनेशन प्रमुख फैक्टर हो सकते हैं।
SH Kelkar and Co पर फोकस
UK की कंपनी PFW Aroma Ingredients में पूरा हिस्सा खरीदेगी। Keva Europe BV के जरिए 47.67 करोड़ रुपये में हिस्सा खरीदेगी । SH केलकर की UK Keva Europe BV सब्सिडियरी है।
बढ़त पर खुला बाजार
बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है । सेंसेक्स 125.40 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 59625.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 41.30 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 17690.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Adani Enterprises, BPCL, Adani Ports, UPL और JSW Steel निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं Tech Mahindra, L&T, Apollo Hospitals, HCL Technologies और Hindalco टॉप लूजर हैं
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट रही है। सेंसेक्स 202.11 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 59702.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 72.50 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 17721.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
TECH MAHINDRA पर फोकस
तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,297 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर इसमें 0.9% की बढ़त देखने को मिली है। जबकि, तिमाही आधार पर ही कंपनी की आय 4.6% की बढ़त के साथ 13,735 करोड़ रुपये पर रही है। तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 1.8% बढ़कर 1,668 मिलियन डॉलर है।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
31 जनवरी को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक Ambuja Cements F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17472 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17400 और 17284 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17704 फिर 17776 और 17892 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39676 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39352 और 38829 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40722 फिर 41045 और 41569 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Tech Mahindra पर फोकस
तीसरी तिमाही में इस टेक कंपनी का मुनाफा 1,297 करोड़ रुपये रहा है।तिमाही आधार पर इसमें 0.9% की बढ़त देखने को मिली है। जबकि, तिमाही आधार पर ही कंपनी की आय 4.6% की बढ़त के साथ 13,735 करोड़ रुपये पर रही है। तीसरी तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 1.8% बढ़कर 1,668 मिलियन डॉलर है।
FIIs-DIIs के आंकड़े
सोमवार को भी कैश मार्केट में विदेशी निवेशकों 6,793 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। कल लगातार दूसरा दिन रहा, जब FIIs ने 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है। जबकि, घरेलू निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 5,513 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। जनवरी महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कुल 36,025 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। वहीं, दूसरी ओर घरेलू निवेशकों ने इस महीने अब तक कुल 28,905 करोड़ रुपये की खरीदारी कर चुके हैं।
क्रूड फिसला, सोना भी नरम
सेंट्रल बैंकों की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से कच्चे तेल पर दबाव देखने को मिल रहा है । भाव 2% से ज्यादा फिसलकर 85 डॉलर के नीचे आया है। सोने की चमक भी फीकी पड़ी है।
ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव
ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे है । एशिया में हल्की मजबूती देखने को मिली। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है। US FUTURES भी ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि अमेरिकी बाजार कल गिरावट पर बंद हुए थे।
Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।